फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Work started on paper mill railway gate, people were upset

Saharanpur: पेपर मिल रेलवे फाटक पर काम शुरू, लोग रहे परेशान

Tue, 18 Oct 2022 12:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 18 Oct 2022 12:13 AM IST
सार

सहारनपुर में पेपर मिल रोड की फाटक पर रेलवे ने काम शुरू कर दिया है। फाटक बंद होने से लोगों को परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है। महानगर में आने के लिए आसपास के गांवों के लोगों को लंबी दूरी तय करनी पड़ी। फाटक पर प्रतिदिन दस घंटे काम होगा।

विज्ञापन
Work started on paper mill railway gate, people were upset
पेपर मिल रेलवे फाटक पर काम करते रेलवे कर्मचारी। - फोटो : SAHARANPUR

विस्तार

सोमवार की सुबह करीब छह बजे रेलवे टीम पेपर मिल रोड की फाटक पर पहुंची। यहां टीम ने कुछ देर तक मुआयना किया। इसके बाद निर्धारित समय के अनुसार आठ बजे फाटक बंद कर लाइन पर काम शुरू कर दिया। ट्रैक के नीचे मिट्टी और पत्थर हटाए। उसके बाद पुरानी लाइन को हटाया और नए ट्रैक को मशीन के जरिए डाला गया।

विज्ञापन


फाटक के बंद होने से महानगर से टपरी, नागल, तल्हेड़ी, देवबंद और मुजफ्फरनगर जाने वाले लोगों ने डीएम आवास, दाबकी, परागपुर के रास्ते का सहारा लिया। इसके अलावा कुछ लोगों ने शेखपुरा गांव के रास्ते निकलना चाहा, मगर वहां पर भी रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज का काम चल रहा है, जिस कारण वहां भी आवागमन प्रभावित रहा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: हस्तिनापुर में बड़ा हादसा: अचानक गंगा में समा गई नाव, दर्जनों लोग डूबे, मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, तलाश जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में राहगीर शेखपुरा से आगे दूसरे फाटक पर बने अंडरपास से होकर टपरी पहुंचे और उसी रास्ते से महानगर में भी आए। जिसके चलते लोगों को कई किलोमीटर का सफर अधिक तय करना पड़ा।

 

फाटक को बंद कर ट्रैक के नीचे से मिट्टी व पत्थर निकालते रेलवे कर्मचारी।

फाटक को बंद कर ट्रैक के नीचे से मिट्टी व पत्थर निकालते रेलवे कर्मचारी।- फोटो : SAHARANPUR

पेपर मिल रोड पर कम रही भीड़
रेलवे फाटक के बंद होने की जानकारी लोगों को पहले ही लग गई थी। जिसके चलते पेपर मिल रोड पर अन्य दिनों की तुलना में सोमवार को लोगों की भीड़ कम रही। हालांकि, कुछ लोग ऐसे आए, जिन्हें जानकारी नहीं थी। जिसके बाद उन्होंने अन्य रास्तों से निकलना पड़ा।

यह भी पढ़ें: नाव हादसे की तस्वीरें: मेरठ से लखनऊ तक मचा हड़कंप, गंगा किनारे फूट-फूटकर रो रहे परिजन,आंखें मूंदे बैठे थे अफसर

ट्रेनों के संचालन पर नहीं पड़ेगा असर
सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेल पथ तेजवीर सिंह ने बताया कि रेलवे फाटक पर रोजाना 10 घंटे काम होगा। इसकी शुरूआत सोमवार से हो गई है। बुधवार शाम छह तक काम चलेगा। ट्रेनों के संचालन पर असर नहीं पड़ेगा।

 

काम होने से बंद पेपर मिल रोड की रेलवे फाटक व खड़े वाहन चालक।

काम होने से बंद पेपर मिल रोड की रेलवे फाटक व खड़े वाहन चालक।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed