फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Woman beheaded, body thrown into canal

सहारनपुर: महिला की सिर काटकर हत्या, नहर में फेंका धड़

Sat, 18 Feb 2023 06:12 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 18 Feb 2023 06:12 PM IST
विज्ञापन
Woman beheaded, body thrown into canal
सुभरी मेहराब में कीचडयुक्त पानी से शव यात्रा निकालते ग्रामीण
बड़गांव। एक महिला की सिर काटकर हत्या कर दी गई और उसका धड़ नहर में फेंक दिया। धड़ ऊपर न आए, इसलिए 50 किलोग्राम का एक बांट उसके साथ बांधा गया था। सिर नहीं मिलने की वजह से महिला की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

बड़गांव थाना क्षेत्र में शुक्रवार को बड़गांव-सिसौनी मार्ग पर लिंक नहर में एक महिला का शव ग्रामीणों ने देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे बाहर निकलवाया। महिला का सिर कटा हुआ था, जबकि शव को डुबाने के लिए महिला की धड़ के ऊपर बीस किलो वजन का लोहे का बांट रस्सी से बंधा हुआ था। शव अर्धनग्न हालत में था। पुलिस ने सिर की तलाश कराई, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। थाना प्रभारी प्रवेश कुमार का कहना है कि नहर में महिला का शव मिला है, जिसकी पहचान नहीं हो सकी। महिला की हत्याकर शव नहर में फेंका गया है। पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। आस पास के जिलों में भी गुमशुदा महिलाओं की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed