फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Wires were connected wrongly, 50 thousand population faced water shortage

Saharanpur News: गलत जोड़ दिए तार, 50 हजार आबादी ने झेली पानी की किल्लत

Sun, 08 Oct 2023 01:05 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 08 Oct 2023 01:05 PM IST
सार

सहारनपुर में तकरीबन एक दर्जन कॉलोनियों में करीब 15 घंटे जलापूर्ति  बंद रही। इस कारण तकरीबन 50 हजार की आबादी प्रभावित हुई

विज्ञापन
Wires were connected wrongly, 50 thousand population faced water shortage
पानी की किल्लत - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर जनपद में दिल्ली रोड से सटी करीब एक दर्जन कॉलोनियों में करीब 15 घंटे जलापूर्ति बंद रहने की वजह से हजारों लोग प्रभावित हुए। जलापूर्ति ठप होने की वजह विद्युत निगम द्वारा बिजली के गलत तार जोड़ दिया जाना है, जिसके कारण नलकूप नहीं चल सके। सुबह दस बजे के बाद जलापूर्ति सुचारु हो सकी।
विज्ञापन


महानगर में पानी की आपूर्ति के लिए एक ओर जहां ओवरहेड टैंक बने हैं। वहीं बड़ी संख्या में छोटे नलकूप भी हैं, जिनके जरिए पानी की आपूर्ति प्रेशर के साथ होती है। जल कल के सहायक अभियंता विनीत राणा ने बताया कि शुक्रवार की रात दिल्ली रोड की विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई थी। विद्युत निगम की टीम ने लाइन को ठीक किया, जिसके चलते नलकूपों के कनेक्शन उल्टे हो गए। इसकी वजह से वहां पानी आपूर्ति के लिए लगी मोटर नहीं चल सकी और करीब एक दर्जन कॉलोनियों में पानी नहीं पहुंच सका।
विज्ञापन


इन कॉलोनियों में आवास विकास, शिवाजी नगर, बापूजी नगर, नवीन नगर, चंद्र नगर, बसंत विहार, सब्जी मंडी क्षेत्र, अहमद बाग, अशोक विहार सहित कई कॉलोनियां शामिल हैं। सुबह के समय नलों में पानी नहीं आने के कारण लोगों को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पानी नहीं आने के कारण लोगों ने नगर निगम में शिकायत की, जिसके बाद समस्या का पता चल सका। उन्होंने बताया कि सुबह दस बजे तक समस्या को दूर कर नलकूपों से आपूर्ति चालू कर दी गई थी। हालांकि ज्यादातर घरों में पानी दोपहर 12 बजे तक पहुंचा। जलापूर्ति नहीं होने से करीब 50 हजार लोग प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed