फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Will fight elections by staying in Congress: Saini

कांग्रेस में रहकर ही लडूंगा चुनाव: सैनी

Tue, 11 Jan 2022 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
Will fight elections by staying in Congress: Saini
कांग्रेस विधायक नरेश सैनी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। पूर्व विधायक इमरान मसूद के सपा में जाने की घोषणा के बाद बेहट विधायक नरेश सैनी के भी सपा में जाने की चर्चाएं चल रही थीं। इसके साथ ही भाजपा में जाने को लेकर भी राजनीतिक गलियारों में चर्चा रही। मंगलवार को अमर उजाला से बातचीत के दौरान विधायक नरेश सैनी ने कहा कि वह कांग्रेस के सिपाही हैं और कांग्रेस में रहकर ही विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। उनके सपा और भाजपा जाने की सिर्फ अफवाहें हैं।
विज्ञापन

वहीं, सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव रह चुके इमरान मसूद ने सपा में जाने की घोषणा करने से पूर्व शनिवार की रात गोपनीय बैठक की थी, जिसमें सहारनपुर देहात से विधायक मसूद अख्तर व बेहट विधायक नरेश सैनी भी शामिल हुए थे, लेकिन विधायक नरेेश सैनी ने सपा में जाने से इंकार कर दिया था, जबकि विधायक मसूद अख्तर ने दल बदलने की स्थिति को स्पष्ट नहीं किया। हालांकि, विधायक मसूद अख्तर सोमवार को इमरान मसूद के आवास पर हुई बैठक में शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed