फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Widow pension assistance funds stalled; 12,000 beneficiaries waiting.

Saharanpur News: विधवा पेंशन की सहायता राशि अटकी, 12 हजार लाभार्थियों को इंतजार

Tue, 25 Aug 2026 01:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Widow pension assistance funds stalled; 12,000 beneficiaries waiting.
सहारनपुर। केंद्र और प्रदेश सरकार विधवा महिलाओं को सबल प्रदान करने के लिए पेंशन देती है, लेकिन केंद्र सरकार द्वारा दी जाने वाली सहायता राशि अभी तक प्राप्त नहीं हुई है। इसकी वजह से अप्रैल, मई और जून की किस्तों का पैसा अभी तक विधवाओं के खाते में नहीं पहुंचा है, जिसकी वजह से 12 हजार घरों को इसका इंतजार है।
विज्ञापन

सरकार द्वारा हर महीने लाभार्थियों को एक हजार रुपये की राशि दी जाती है। इनका भुगतान हर तिमाही लाभार्थी के खाते में डीबीटी के जरिये किया जाता है। केंद्र और प्रदेश सरकार की योजना में जिले की करीब 84 हजार लाभार्थी पंजीकृत है। इनमें से 12 हजार लाभार्थी केंद्र सरकार द्वारा संचालित की जाने वाली विधवा पेंशन योजना में पंजीकृत हैं, लेकिन इन महिलाओं को अभी तक इस वित्त वर्ष की पहली तिमाही की राशि का भुगतान नहीं हुआ है। ऐसे में कहीं न कहीं योजना पर आश्रित महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राशि न आने के चलते प्रोबेशन विभाग के अधिकारी भी कुछ मदद नहीं कर पा रहे हैं। हालांकि विभाग की ओर से उच्चाधिकारियों को इस संबंध में पत्र लिखा गया है। बता दें, कि पात्रता के तहत योजना में 18 से 65 वर्ष की आयु वर्ग की विधवा महिलाएं पात्र हैं। साथ ही केवल विधवा महिलाएं ही योजना में आवेदन कर सकती है। यदि कोई विधवा महिला पुनर्विवाह कर लेती है तो वह इस योजना के लिए आवेदन नहीं कर सकती।
विज्ञापन


जांच में 132 महिलाओं की पेंशन गई है रोकी पेंशन
विधवा पेंशन में एक शर्त है कि यदि महिला पुनर्विवाह कर लेती है तो वह पेंशन के लिए अपात्र हो जाती है। विभाग ने पिछले दिनों सत्यापन अभियान चलाकर ऐसी 132 महिलाएं चिह्नित की थी। जिन्होंने पेंशन का लाभ लेने के साथ ही फिर से विवाह कर लिया था। विभाग ने ऐसे लाभार्थियों को पोर्टल से हटा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र सरकार द्वारा संचालित विधवा पेंशन की इस वित्त वर्ष की राशि प्राप्त नहीं हुई है। प्रदेश सरकार द्वारा करीब 72 हजार लाभार्थियों को सहायता राशि दी गई है। उच्चाधिकारियों से इस संबंध में पत्राचार किया गया है। जल्द ही सहायता राशि प्राप्त होने की उम्मीद है।
- दुर्गेश प्रताप सिंह, प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed