फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Why corona does not kill ...

कोरोना संहार क्यों नहीं होता

Mon, 19 Oct 2020 10:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Why corona does not kill ...
कोरोना संहार क्यों नहीं होता...
विज्ञापन

सहारनपुर। नवरात्र को लेकर आवास-विकास स्थित श्री हरि मंदिर में भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें कोरोना को लेकर भजन प्रस्तुत किए। माता के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

मां भगवती के सम्मुख ज्योत प्रज्जवलित कर भजन संध्या का शुभारंभ संदीप शर्मा व पंकज पाठक ने किया। भगवान श्रीगणेश की पूूजा कर हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। माता के भजनों पर देर रात तक श्रद्घालु झूमते रहे। संदीप शर्मा ने भजन प्रस्तुत करते हुए कहा मेरा उद्घार क्यों नहीं होता, कोरोना का संहार क्यों नहीं होता। इसके अलावा उन्होंने चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है और मां मेरे घर भी आ जाना भजन प्रस्तुत किए। इस दौरान पीयूष सिंधु, डाक्टर एचओ गुप्ता, राजीव खुराना, मुरली खन्ना, अजय बिंदल, आशु, विपुल मौजूद रहे। वहीं, तीसरे नवरात्र पर बेहट रोड स्थित श्री बालाजी धाम, मेला गुघाल परिसर स्थित श्री विश्रामपुरी काल भैरव मंदिर, तहसील शिव मंदिर, श्री दुर्गा मंदिर, श्री नारायणपुरी मंदिर, मोहल्ला चौंताला स्थित श्री बालाजी सहित अनेक मंदिरों में मां चंद्रघंटा की पूजा अर्चना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed