फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Whom should I tell about my heart pain, there is not even one doctor for a population of 40 lakh

Saharanpur News: किसे बताएं दिल का दर्द, 40 लाख आबादी पर एक भी डॉक्टर नहीं

Thu, 28 Nov 2024 12:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Whom should I tell about my heart pain, there is not even one doctor for a population of 40 lakh
सहारनपुर। सर्दी शुरू होते ही दिल के मरीजों की दिक्कत बढ़ गई है। रोजाना सरकारी और निजी अस्पतालों में दिल के मरीज पहुंच रहे हैं, लेकिन सरकारी अस्पतालों में हृदय रोग विशेषज्ञ नहीं हैं। ऐसे में मरीजों को निजी अस्पताल या फिर देहरादून, चंडीगढ़ और दिल्ली जाना पड़ रहा।
विज्ञापन

जिले की आबादी करीब 40 लाख है। धीरे-धीरे सर्दी का सितम बढ़ रहा है। सर्दी के साथ कोहरे ने भी दस्तक दे दी है। सर्दी के मौसम में दिल के मरीजों की दिक्कत बढ़ने लगी हैं। हालत यह हैं कि सरकारी और निजी अस्पतालों में दिल के मरीजों की संख्या बढ़ी है। राजकीय मेडिकल कॉलेज, एसबीडी जिला अस्पताल में भी दिल के रोगी आ रहे, लेकिन जिले के सरकारी अस्पताल विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी से जूझ रहे हैं। एसबीडी जिला अस्पताल में कार्डियोलॉजिस्ट का पद सृजित है, लेकिन अभी तक किसी चिकित्सक की तैनाती नहीं हुई है। ओपीडी में फिजिशियन ही इलाज कर रहे हैं, अगर कोई हार्ट अटैक का मरीज पहुंचता है तो उसे रेफर कर दिया जाता है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर तो हृदय रोग विशेषज्ञ हैं ही नहीं। ऐसे में दिल के रोगियों को उपचार कराने के लिए देहरादून, ऋषिकेश, दिल्ली, चंडीगढ़ जाना पड़ता है या फिर महानगर के निजी अस्पताल में इलाज कराते हैं। मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

-------
-- यह बरतें सावधानी
- खाने-पीने की चीजों में कम चिकनाई का प्रयोग करें।
- खूब गुनगुना पानी पिएं।
- सुबह के समय सैर करने से बचें।
- परेशानी होने पर तत्काल चिकित्सक से संपर्क करें।
-------
-- वर्जन
जिला अस्पताल में कार्डियोलॉजिस्ट का एक पद सृजित है। पत्र लिखा जा चुका है, लेकिन अभी तक हृदय रोग विशेषज्ञ चिकित्सक की तैनाती नहीं हुई है। फिजिशियन ही मरीज को परामर्श दे रहे हैं। -डॉ. रामानंद, कार्यवाहक प्रमुख अधीक्षक, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed