फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Weekly closure of Saturday and Sunday ends

समाप्त हो शनिवार एवं रविवार की साप्ताहिक बंदी

Sun, 01 Aug 2021 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Weekly closure of Saturday and Sunday ends
डीएम कार्यालय पर ज्ञापन देने पहुंचे व्यापारी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। शनिवार और रविवार की साप्ताहिक बंदी समाप्त करने की मांग को लेकर व्यापारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि पुरानी परंपरा के अनुसार ही साप्ताहिक बंदी होनी चाहिए।
विज्ञापन

शनिवार को व्यापारी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष राधेश्याम नारंग ने कहा कि प्रदेश में अब कोरोना संक्रमण के मामले कम हो रहे हैं। ऐसे में शनिवार और रविवार की साप्ताहिक बंदी को समाप्त कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि जनपद का व्यापार पड़ोसी राज्यों के ग्राहकों पर आधारित है। शनिवार एवं रविवार की साप्ताहिक बंदी होने से ग्राहक पड़ोसी राज्यों में चले जाते हैं। इससे व्यापार प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

रायवाला कपड़ा मार्केट के प्रधान ओमप्रकाश कंसल ने कहा कि दो वर्षों से व्यापार बेहद प्रभावित हो रहा है। रही सही कसर शनिवार एवं रविवार की साप्ताहिक बंदी ने पूरी कर दी है। उन्होंने इसे समाप्त कर पुरानी साप्ताहिक बंदी शुरू करने की मांग की। इस दौरान राजीव फुटेला, वीरेंद्र कुमार बहल, सचिन चौधरी, अनुज वर्मा, सतपाल चौहान, आदिल खान, ओमप्रकाश कंसल, श्री कृष्ण गुप्ता, सार्थक नारंग, अनिल धारिया, निखिल मित्तल, अविनाश जैन, अमित माहेश्वरी, संजय तिवारी, दीपक जैन, जुनैद खान ,सुभाष धमीजा, सुभाष सचदेवा, अशोक कालिया, सरदार जोगिंदर सिंह ठकराल, सरदार बलबीर सिंह छाबड़ा, रोहित नारंग, विक्की नारंग, राजेंद्र हांडा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed