फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Wedding guests clashed over a dispute regarding children, stone pelting took place, hotel operator died

Saharanpur News: बच्चों के विवाद में भिड़े बराती, पथराव, होटल संचालक की मौत

Tue, 18 Feb 2025 12:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 18 Feb 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Wedding guests clashed over a dispute regarding children, stone pelting took place, hotel operator died
युवक की हत्या के बाद पठानपुरा में घर के बाहर शव पहुंचने के बाद विलाप करते परिजन
सहारनपुर। बेहट रोड स्थित एक पैलेस में शादी समारोह के दौरान बच्चों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि बराती दो धड़ों में बंट गए और पथराव कर दिया। पथराव में रामनगर पठानपुरा निवासी होटल संचालक मुकर्रम उर्फ मोनी की मौत हो गई, जबकि होटल संचालक का चचेरा और ममेरा भाई घायल हो गए।
विज्ञापन

घटना देहात कोतवाली क्षेत्र में सोमवार करीब शाम पांच बजे हुई। उमर पैलेस में नवाबगंज निवासी आमिर अहमद के बेटे मुजम्मिल की शादी थी। इसी दौरान बरात में शामिल बच्चों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बराती दो धड़ों में बंट गए। देखते ही देखते मारपीट और पथराव शुरू हो गया। उस समय बरात में शामिल होटल संचालक मुकर्रम उर्फ मोनी (25) व उसके बड़े भाई इमरान समेत अन्य रिश्तेदारों ने बीच-बचाव करा दिया। होटल संचालक के परिजनों का आरोप है कि मामला शांत होने के बाद मोनी अपने चचेरे भाई सरफराज और ममेरे भाई नदीम के साथ बाइक पर घर लौट रहा था। थोड़ी दूर पहुंचते ही दूसरे पक्ष के लोगों ने उन पर पथराव कर दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि इसमें तीनों बाइक से गिरकर घायल हो गए। बेहोश होने पर परिजन मोनी को निजी अस्पताल में लेकर गए। वहां पर डॉक्टरों ने मोनी को मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर घर आ गए। वहां पहुंचने पर लगा कि मोनी की सांस चल रही है। इस पर परिजन दूसरे अस्पताल लेकर जाने लगे, तभी रास्ते में दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव का पोस्टमार्टम कराने को लेकर तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस के समझाने पर परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


------

प्राथमिक जांच में पता चला है कि बच्चों की कहासुनी के बाद यह विवाद हुआ है। फिलहाल मृतक के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।



- व्योम बिंदल, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed