फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Water filled in the city due to rain, electricity was cut for hours

Saharanpur News: बारिश से शहर में भरा पानी, घंटों गुल रही बिजली

Mon, 23 Jun 2025 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 23 Jun 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Water filled in the city due to rain, electricity was cut for hours
नगर निगम गैराज के समाने वाली सड़क पर बरसात के बाद भरे पानी के बीच से गुजरता ऑटो। 
सहारनपुर। झमाझम बारिश से शहर के बाजारों और कॉलोनियों में जलभराव हो गया। इसकी वजह से नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के कारण बेहट रोड, दिल्ली रोड और पुराने शहर के कई क्षेत्रों में बिजली भी घंटों गुल रही।
विज्ञापन

शनिवार की रात 12 बजे तक मौसम साफ था, लेकिन उसके बाद अचानक से बादल आए और सुबह तीन बजे बारिश शुरू हो गई, जो सुबह दस बजे तक रुक रुककर होती रही। बारिश की वजह से महानगर की कई कॉलोनियों में जलभराव रहा। तोता चौक पर नालियां चोक होने की वजह से सड़क पर जलभराव रहा। विल्सन का बाग क्षेत्र में बने नाले के दोनों ओर की कॉलोनियों में घुटनों तक पानी भरा रहा।
विज्ञापन

नंदपुरी कॉलोनी क्षेत्र में सड़क से नीचे हुए मकानों में जलभराव रहा। प्रकाश लोक कॉलोनी के मुख्य मार्ग और कुछ गलियों में जलभराव हुआ। आईटीसी रोड की एक साइड पर निकासी सही नहीं होने की वजह से जलभराव रहा। दिल्ली रोड स्थित हसनपुर की आईटीसी रोड से सटी कई गलियों में जलभराव हुआ। घंटाघर से श्रीराम चौक तक नेहरू मार्केट में जलभराव हुआ। घंटाघर से कोर्ट रोड पुल तक और अंबाला रोड के फुटपाथ पर जलभराव हुआ। पांवधोई और ढमोला नदी का जलस्तर भी बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed