फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Wandering wandering in the city eating garbage

कचरा खा रहे हैं शहर में भटकने वाला ज्यादातर गोवंश

Mon, 30 Mar 2020 10:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Wandering wandering in the city eating garbage
सहारनपुर में लॉकडाउन के चलते चारा ना मिलने पर पॉलिथीन से रोटी खाती गाय - फोटो : SAHARANPUR
कचरा खा रहे है शहर में भटकने वाले आवारा गोवंश
विज्ञापन

सहारनपुर। लॉक डाउन गरीब और अहसायों लोगों पर ही नहीं, बल्कि बेजुबानों पर भी भारी पड़ रहा है। नतीजा यह है कि ज्यादातर गोवंश सड़कों पर पड़ा कचरा खाने को मजबूर है, जिसके चारे की व्यवस्था किए जाने की जरूरत है।
कोर्ट रोड पर रीडर्स पैराडाइज के सामने बड़ी संख्या में गोवंश सड़कों पर रहता था, जिसे लोग घरों से लाकर प्रसाद डालते थे। मगर लॉक डाउन के बाद गोवंश को चारा और प्रसाद मिलना बंद हो गया है, जिससे गोवंश के सामने जीवन बचाने का संकट पैदा हो गया है। अमर उजाला लाइव में चंद्रनगर में गोवंश घरों के बाहर पड़े कचरे और अखबार के टुकड़ों को खाता नजर आया। गिल कॉलोनी में भी गोवंश गलियों में भटकता नजर आया
विज्ञापन

शहर में हैं तीन गोशालाएं
शहर में अग्रवाल धर्मशाला के पास वर्षों से गोशाला चल रही है, जिसमें सैकड़ों की संख्या मेें गोवंश है। इसके अलावा नगर निगम ने भी नवादा रोड पर गोशाला शुरू की है, जिसका उद़घाटन सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया था। इसमें भी सौ से अधिक गोवंश का भरण-पोषण हो रहा है। इसके अलावा नुमाइश कैंप में विजयकांत चौहान गोशाला चला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजारों में कुत्ते भी हुए लाचार
गली और कॉलोनियों में रहने वाले कुत्तों को लोग भोजन मुहैया करा रहे हैं, मगर बाजारों में कुत्ते इन दिनों लाचार हैं। कोर्ट रोड ओवरब्रिज के ऊपर और बाजारों में कुत्ते खाने के लिए भटक रहे हैं।
गोवंश के लिए गोशालाएं संचालित की जा रही हैं, जिनमें उनके पालन-पोषण की पूरी व्यवस्था है। लॉक डाउन में भी नगर निगम अभियान चलाकर सड़कों पर भटकने वाले गोवंश को पकड़कर गोशाला भेज रहा है। जिससे गोवंश भूखा ना रहे। रविवार को भी पांच गोवंश गोशाला भेजे गए हैं।

अमित तोमर, सीनियर इंस्पेक्टर, नगर निगम।

सहारनपुर में लॉकडाउन के चलते चारा ना मिलने पर कागज खाती गाय

सहारनपुर में लॉकडाउन के चलते चारा ना मिलने पर कागज खाती गाय- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में लॉकडाउन के चलते चारा ना मिलने पर लोगो ने सड़क पर छोड़ी गाय

सहारनपुर में लॉकडाउन के चलते चारा ना मिलने पर लोगो ने सड़क पर छोड़ी गाय- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed