फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Waiting for the second installment of Project Alankar Yojana

प्रोजेक्ट अलंकार योजना की दूसरी किस्त का इंतजार

Sat, 17 Sep 2022 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Waiting for the second installment of Project Alankar Yojana
प्रोजेक्ट अलंकार योजना के तहत राजकीय कन्या इंटर कॉलेज अंबेहटा पीर में हुई रंगाई-पुताई। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। प्रोजेक्ट अलंकार योजना के तहत राजकीय इंटर कॉलेजों का जीर्णोद्धार किया जा रहा है, लेकिन शिक्षा विभाग को योजना की दूसरी किस्त का इंतजार है। जो धनराशि पहली किस्त के रूप में मिली थी, उससे रंगाई-पुताई, दरवाजे आदि कार्य में खर्च हो गए हैं।
विज्ञापन

जनपद में 59 राजकीय इंटर कॉलेज संचालित होते हैं। प्रोजेक्ट अलंकार योजना में राजकीय इंटर कॉलेज नेहरू मार्केट और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज अंबेहटा पीर का चयन हुआ है। इन दोनों विद्यालयों के जीर्णोद्धार के लिए शासन से निर्धारित धनराशि का 50 फीसदी पैसा मिल चुका है। इससे विद्यालयों में रंगाई-पुताई, दरवाजे और खिड़कियों को सही कराया गया। क्योंकि, यह विद्यालय विभिन्न संसाधनों की कमी से जूझ रहे हैं। पहली किस्त की धनराशि खत्म होने से काम रुक गया है। अब विभाग को दूसरी किस्त आने का इंतजार है।
विज्ञापन

प्रोजेक्ट अलंकार योजना के तहत दो राजकीय इंटर कॉलेजों का चयन हुआ है। इन विद्यालयों का जीर्णोद्धार करने के लिए शासन से बजट जारी हुआ है। पहली किस्त की धनराशि उपयोग कर ली गई है। दूसरी किस्त के आने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रविदत्त, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed