फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Voting will be held on February 14 in seven seats of the district

जिले की सात सीटों पर 14 फरवरी को होगा मतदान

Sun, 09 Jan 2022 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Voting will be held on February 14 in seven seats of the district
सहारनपुर। विधानसभा चुनाव का शंखनाद हो गया है। जनपद में दूसरे चरण में 14 फरवरी को मतदान होगा। जनपद की सात विधानसभा में चुनाव के लिए 21 जनवरी से नामांकन पत्र भरे जाएंगे। चुनाव परिणाम 10 मार्च को घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू कर दी गई है। जिला प्रशासन ने चुनाव को लेकर अपनी तैयारियों शुरू कर दी हैं। जिले में दूसरे चरण में 14 फरवरी को मतदान होगा। जनपद की सात विधानसभा सीटों बेहट, सहारनपुर देहात, सहारनपुर नगर, नकुड़, देवबंद, रामपुर मनिहारान (सुरक्षित), गंगोह में 21 जनवरी से लेकर 28 जनवरी तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। 29 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 31 जनवरी को नाम वापसी के साथ ही चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। जिले की सातों विधानसभा में इस बार 2580386 मतदाता नए विधायक का चुनाव करेंगे। इनमें 1364214 पुरुष, 1216046 महिलाएं और थर्ड जेंडर के 126 वोट शामिल हैं। वर्ष 2017 के चुनाव से इस बार 227291 वोट अधिक बढ़े हैं। विस चुनाव कराने के लिए प्रशासन ने जनपद को 22 जोन और 214 सेंटर में बांटा है। डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशों को सख्ती से पालन कर पारदर्शिता और निष्पक्षता से विधानसभा चुनाव कराए जाएंगे। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन

जिले में चुनाव कार्यक्रम
नामांकन पत्र दाखिल होंगे- 21 जनवरी से 28 जनवरी तक
नामांकन पत्रों की जांच- 29 जनवरी को
नाम वापसी- 31 जनवरी को
मतदान- 14 फरवरी को
मतगणना- 10 मार्च को
जनपद की विधानसभाओं में मौजूूदा विधायक
1- बेहट--नरेश सैनी (कांग्रेस)
2- सहारनपुर देहात- मसूद अख्तर (कांग्रेस)
3- सहारनपुर नगर- संजय गर्ग (सपा)
4- रामपुर मनिहारान (सुरक्षित)- देवेंद्र निम (भाजपा)
5- देवबंद-- बृजेश सिंह (भाजपा)
6- गंगोह- किरत सिंह (भाजपा)
7- नकुड़- डॉ धर्म सिंह सैनी (भाजपा)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed