फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Voting will be challenging at 941 booths

Saharanpur News: 941 बूथों पर चुनौतीपूर्ण होगा मतदान कराना

Fri, 29 Mar 2024 02:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 29 Mar 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
Voting will be challenging at 941 booths
सहारनपुर। लोकसभा चुनाव को लेकर तमाम तैयारियां अंतिम चरण में हैं। जनपद में 941 संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदेय स्थलों को चिह्नित किया गया है। इन मतदान स्थलों पर शांतिपूर्ण मतदान कराना चुनौतीपूर्ण रहेगा। इन बूथों पर सुरक्षा के मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा।
विज्ञापन

जनपद में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होगा। जिले के सात विधानसभा क्षेत्राें में से बेहट, सहारनपुर नगर, सहारनपुर देहात, देवबंद और रामपुर मनिहारान सहारनपुर लोकसभा सीट में शामिल हैं। जबकि गंगोह और नकुड़ विधानसभा सीट कैराना लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा हैँ। जिला प्रशासन ने लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से कराने के लिए जनपद में क्रिटिकल और वल्नरेबल मतदेय स्थलाें को चिह्नित किया है। जिले में 749 क्रिटिकल और 192 वल्नेरबल मतदेय स्थल हैं। मतदान को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए जनपद को 22 जोन और 216 सेक्टर में बांटा गया है। सहायक निर्वाचन अधिकारी हरिकृष्ण शर्मा ने बताया कि संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदेय स्थलों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए जाएगा।
विज्ञापन

-- जिले में संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदेय स्थल --
विधानसभा ------ संवेदनशील ----- अतिसंवेदनशील
बेहट ------------ 87 ------------ 27
विज्ञापन
विज्ञापन

नकुड़ ----------- 126 ------------ 37
सहारनपुर नगर ----- 125 ------------ 21
सहारनपुर देहात----- 103------------- 35
देवबंद ----------- 115 ------------ 26
रामपुर मनिहारान ----- 76 ------------ 10
गंगोह--------------117 ------------ 36
योग -------------- 749 ----------- 192
नोट: आंकड़े निर्वाचन कार्यालय के अनुसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed