फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Vinay Vihar in a dilapidated condition for the last ten years, diseases are spreading due to dirty water.

Saharanpur News: दस साल से बदहाल विनय विहार, गंदे पानी से फैल रही बीमारियां

Fri, 17 Oct 2025 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Vinay Vihar in a dilapidated condition for the last ten years, diseases are spreading due to dirty water.
सहारनपुर। महानगर के सराय रोड पर करीब 10 साल से विनय विहार कॉलोनी बसी है। कॉलोनी नगर निगम में शामिल है। इसके बावजूद शहरी सुविधाओं से कोसों दूर है। कॉलोनी के हालात ऐसे हैं कि नालियां न होने के कारण घरों का पानी प्लाटों में जमा हो जाता है। हल्की बारिश में जलभराव की समस्या पैदा हो जाती है।
विज्ञापन

विनय विहार निवासी आकाश शर्मा ने कॉलोनी की समस्या भेजी थी। टीम ने 16 अक्तूबर के संस्करण में मेरी आवाज सुनो कॉलम में समस्या को प्रकाशित किया। साथ ही टीम ने मौके पर जाकर पड़ताल की। इस दौरान लोगों ने बताया कि कॉलोनी में निकासी नहीं होेने के कारण घरों का पानी प्लाटों में जमा होता है। इससे बीमारी फैलने का खतरा बना रहता है। कच्ची सड़कें होने के कारण हल्की बारिश में जलभराव की समस्या पैदा हो जाती है। नगर निगम की ओर से काेई सफाईकर्मी नहीं आता। कॉलानी को बसे करीब 10 वर्ष हो गए हैं। समस्याओं के निस्तारण के लिए नगर निगम के अधिकारियों को शिकायत करने के बाद भी समस्या बरकरार है।
विज्ञापन

- बोले लोग
- आकाश शर्मा ने बताया कि कॉलोनी की सड़कों की हालत इतनी खराब है की हल्की बारिश में जलभराव की समस्या पैदा हो जाती है। जलभराव के कारण मच्छरों की भरमार है। पानी जमा होने से डेंगू और मलेरिया का डर बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुरेश चंद्र ने बताया कि कॉलोनी में नियमित सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है। घरों का कूड़ा उठाने के लिए कॉलोनीवासियों ने स्वयं से सफाईकर्मी रखा हुआ है। इसका भुगतान खुद करते हैं। नगर निगम की ओर से कोई सुविधा नहीं मिल रही है।
- मुकेश कुमार ने बताया कि सड़कें कच्ची होने के कारण चलते हुए वाहन नीचे से टकराते हैं, जिससे गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचता है। राहगीर भी चोटिल हो रहे हैं। कई बार निगम में शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्याओं का हल नहीं निकल रहा है।

- नगीना ने बताया कि कॉलोनी 10 वर्ष से बसी हुई है। कॉलोनी में पथ प्रकाश की सुविधा नहीं होने के कारण रात में आने-जाने में परेशानी होती है। नगर निगम में शामिल होने के बाद भी बिजली का कनेक्शन देहात क्षेत्र जुड़ा हुआ है। इससे अक्सर कटौती होती है। हम शहर में रहते हैं, लेकिन बिजली देहात जैसी मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed