फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Villager Seriously Injured After Being Bitten by Pet Dog; Admitted to Medical College

Saharanpur News: पालतू कुत्ते के काटने से ग्रामीण गंभीर, मेडिकल काॅलेज में भर्ती

Thu, 23 Apr 2026 12:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 23 Apr 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Villager Seriously Injured After Being Bitten by Pet Dog; Admitted to Medical College
चिलकाना। गांव पटनी निवासी अरविंद सैनी को पड़ोसी द्वारा पाले गए कुत्ते ने काट लिया। बड़ी मुश्किल से आस पास के लोगों ने अरविंद को कुत्ते के कब्जे से छुड़ाया। कुत्ते के हमले में अरविंद गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे परिजनों ने राजकीय मेडिकल काॅलेज पिलखनी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


गांव पटनी निवासी अरविंद सैनी रात के वक्त अपने घर से मेन रोड पर स्थित अपनी दुकान की तरफ जा रहा था। रास्ते में पड़ोसी द्वारा पाले गए कुत्ते ने अचानक उस पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर आस पड़ोस के लोग एकत्र हो गए तथा कुत्ते को भगाया। कुत्ता रॉटवीलर नस्ल का है। अरविंद के बेटे सूरज सैनी ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उसके पड़ोसी ने रॉटवीलर नस्ल का कुत्ता पाला हुआ है, जो अत्यधिक हिंसक स्वभाव का है। आरोप है कि कुत्ते का मालिक कुत्ते को लेकर रास्ते में खडा था। उसी के सामने कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया, लेकिन उसने कुत्ते को रोकने का प्रयास नहीं किया। आरोप है कि जब कुत्ते के मालिक को इसकी शिकायत की गई, तो वह गाली गलौज करते हुए धमकी देने लगा।
विज्ञापन

पीड़ित ने थाना पुलिस को शिकायत की गई। पुलिस के आने से पहले ही आरोपी कुत्ते को लेकर कहीं भाग गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने कुत्ते के मालिक पुनीत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed