{"_id":"591b45704f1c1bd520f2277e","slug":"video-viral-of-jignesh-mewani-of-dalit-agitator-of-gujarat","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात के दलित आंदोलनकारी जिगनेश मेवानी का वीडियो वायरल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुजरात के दलित आंदोलनकारी जिगनेश मेवानी का वीडियो वायरल
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Wed, 17 May 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
जिगनेश मेवानी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में गुजरात के ऊना में मरी गाय ले जा रहे दलितों को पीटे जाने की चर्चित घटना के बाद आंदोलन चलाने वाले जिगनेश मेवानी की मंगलवार को सहारनपुर पहुंचने और यहां दलित संगठनों से मिलने की चर्चा है।
बाकायदा इसका एक विडियो भी जारी हुआ है। विडियो में जिगनेश जहां भीम आर्मी का समर्थन कर रहे है वहीं वे केंद्र और प्रदेश की सरकार के साथ ही संघ पर भी निशाना साध रहे हैं।
वायरल हुए वीडियो में जिगनेश कह रहे हैं कि शब्बीरपुर में दलितों के घर जलाने की घटना के 11 दिन बीत जाने के बाद भी राख से धुआं निकल रहा है। स्थिति बड़ी डरावनी है।
विज्ञापन
इसके बावजूद योगी सरकार, प्रशासन और पुलिस हरकत में नहीं हैं। दोषियों की बजाय भीम आर्मी को टारगेट किया जा रहा है। कुछ तथा कथित मीडियाकर्मी और पुलिस मिलकर भीम आर्मी को नक्सली संगठन करार देने की कोशिश कर रही है, जो गलत है।
कहा कि जब से मोदी प्रधानमंत्री और योगी मुख्यमंत्री बने हैं, तब से संघियों और बीजेपी वालों के दिमाग खराब हैं, जो संविधान को तोड़ मरोड़कर मनुस्मृति को लागू करना चाहते हैं। जिगनेश मेवानी के वीडियो पर एसएसपी सुभाषचंद्र दुबे ने कोई भी टिप्पणी करने से इनकार किया है।