फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Victim victim turned hostile before magistrate

मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान से मुकर गई दुष्कर्म पीड़िता

Tue, 16 Mar 2021 12:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
Victim victim turned hostile before magistrate
मजिस्ट्रेट के समक्ष मुकर गई दुष्कर्म पीड़िता
विज्ञापन

सहारनपुर। शिक्षक पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली युवती मजिस्ट्रेट के समक्ष मुकर गई। पुलिस को उसने अपने साथ दुष्कर्म होने का बयान दिया था, लेकिन मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज कराए बयान में दुष्कर्म होने की बात से इनकार कर दिया। पुलिस को पता चला है कि युवती ने शिक्षक को ब्लैकमेल कर उससे मोटी रकम वसूली है। लिहाजा अब पुलिस शिक्षक को जेल से रिहा कराने और युवती के खिलाफ ही कार्रवाई कराने की तैयारी में है।
देहरादून निवासी युवती ने एक सप्ताह पूर्व कोतवाली सदर बाजार में देवबंद क्षेत्र के रहने वाले शिक्षक अमित पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। युवती ने पुलिस को बताया था कि उसकी छोटी बहन का कक्षा 12 में दाखिला कराने की बात कहकर शिक्षक ने उसे सहारनपुर के होटल में ले जाकर नशीला पदार्थ मिली कोल्ड ड्रिंक्स पिलाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद पुलिस ने युवती के बयान मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज कराए तो युवती ने दुष्कर्म होने की बात से मना कर दिया। फिर पुलिस ने भी गोपनीय जांच कराई, जिसमें सामने आया है कि युवती ने शिक्षक को ब्लैकमेल कर उससे तीन लाख रुपये वसूले हैं। अब पुलिस शिक्षक को जेल से बाहर लाने के लिए कोर्ट में धारा 169 की रिपोर्ट भेजेगी। इसके बाद मामले में युवती के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन

युवती ने पुलिस को दिए बयान में दुष्कर्म होने की बात कही थी, जबकि मजिस्ट्रेट के समक्ष इससे इनकार किया। युवती ने शिक्षक को ब्लैकमेल कर उससे कई लाख रुपये वसूले हैं और फर्जी आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराकर पुलिस को भी गुमराह किया। इसलिए उसके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। - राजेेेश कुमार, एसपी सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed