फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   VHP, Bajrang Dal picket, protest in Collectorate

विहिप, बजरंग दल का कलेक्ट्रेट में धरना, प्रदर्शन

Thu, 16 Jun 2022 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
VHP, Bajrang Dal picket, protest in Collectorate
डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करते बजरंग दल के कार्यकर्ता और तैनात पुलिस बल - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जुमे को नमाज के बाद हुए प्रदर्शन एवं बवाल करने वालों पर रासुका के तहत कार्रवाई करने और उन्हें जिला बदर करने सहित अन्य मांगों को लेकर विहिप और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर नारेबाजी की। उन्होंने धरना, प्रदर्शन किया। डीएम दफ्तर के सामने बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ किया। बाद में सिटी मजिस्ट्रेट विवेक चतुर्वेदी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि जहरीले भाषण देने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने डीएम दफ्तर के सामने बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ किया। मुख्य अतिथि बजरंग के प्रांत संयोजक विकास त्यागी रहे। नगर मजिस्ट्रेट को सौंपे ज्ञापन में उन्होंने कहा कि भीड़ को उकसाने वालों की पहचान कर उनके विरुद्ध भी कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि शुक्रवार यानी आज जुमे की नमाज के बाद निकलने वाली भीड़ की निगरानी की जाए और किसी को भी उकसाने वाला भाषण देने से रोका जाए। उन्होंने कहा कि जिन मस्जिदों और मदरसों से लोग प्रदर्शन करने वाली भीड़ में शामिल हुए थे, उनकी जांच एनआईए से कराई जाए। उन्होंने कट्टरता फैलाकर हिंसा कराने वाले संगठनों पर तत्काल प्रतिबंध लगाने की मांग की। विभाग अध्यक्ष शिवकुमार गौड़, प्रांत कार्याध्यक्ष जयपाल सिंह, आचार्य कमल किशोर, रमेशचंद शर्मा, रविंद्र तोमर, मोंकित पुंडीर, अनुज शर्मा, सागर भारद्वाज, हरीश कौशिक, अक्षय धीमान, कमलेश अग्रवाल, दिव्यांश, दीपक, साहिल आदि मौजूद रहे। इस दौरान पुलिस बल तैनात रहा।

डीएम कार्यालय पर हनुमान चालीसा का पाठ करते बजरंग दल के कार्यकर्ता

डीएम कार्यालय पर हनुमान चालीसा का पाठ करते बजरंग दल के कार्यकर्ता- फोटो : SAHARANPUR

डीएम कार्यालय पर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौपते बजरंग दल के कार्यकर्ता

डीएम कार्यालय पर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौपते बजरंग दल के कार्यकर्ता- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed