फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Vaishnavi Gupta was the winner in the table tennis competition

Saharanpur News: टेबल टेनिस प्रतियोगिता में वैष्णवी गुप्ता रही विजेता

Tue, 06 May 2025 12:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Vaishnavi Gupta was the winner in the table tennis competition
गंगोह। कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित इंटर हाउस टेबल टेनिस प्रतियोगिता में नर्मदा सदन की छात्रा वैष्णवी गुप्ता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में ब्रह्मपुत्र, गंगा, कावेरी एवं नर्मदा सदन की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। फाइनल मुकाबले में वैष्णवी गुप्ता ने गंगा सदन की मानवी चौधरी को कड़े संघर्ष के बाद 3-2 से पराजित किया। कांस्य पदक के लिए हुए मुकाबले में कावेरी सदन की संस्कृति सैनी ने नर्मदा सदन की श्रेया को 3-2 से हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का संचालन पीटीआई अरविंद सैनी व विजेंद्र विश्वकर्मा की द्वारा किया गया। प्रधानाचार्य पूनम शर्मा, विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य वरुण गर्ग, नीरज गोयल एवं स्वाति गर्ग ने विजेताओं को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed