{"_id":"60b675fa8ebc3e34f7419455","slug":"vaccination-should-be-expedited-further-divisional-commissioner-saharanpur-news-mrt540859539","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैक्सीनेशन में और तेजी लाई जाएं: मंडलायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैक्सीनेशन में और तेजी लाई जाएं: मंडलायुक्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। मंडलायुक्त एवी राजमौलि ने कहा कि कोरोनारोधी वैक्सीनेशन कराने में अधिकारी और कर्मचारी लापरवाही ना बरतें। वैक्सीनेशन के कार्य में और अधिक तेजी लाई जाए। उन्होंने आम जनता का आह्वान किया कि कोविड वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है, इसको लेकर किसी तरह का भ्रम ना पालें।
मंगलवार को मंडलायुक्त ने नेहरू मार्केट स्थित टीकाकरण केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। टीकाकरण के संबंध में चिकित्सकों से जानकारी ली। टीका लगवाने पहुंचे लोगों तथा पैरामेडिकल स्टाफ से भी बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है। सभी लोग टीका लगवाएं। वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई जाए।
मंडलायुक्त ने कहा कि 45 से अधिक आयु वर्ग के नागरिकों को घर से बुलाकर वैक्सीनेशन किया जाए। कोई भी पात्र व्यक्ति बिना वैक्सीन लगवाए नहीं रहना चाहिए। चिकित्सा विभाग को निर्देश दिया कि टीकाकरण सत्र इस प्रकार से आयोजित किए जाएं, जिससे ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों को अपने निवास से ज्यादा दूर न जाना पड़े। इस दौरान केंद्र पर 45 वर्ष से अधिक आयु के 300 के सापेक्ष 120 और 18 से 44 आयु वर्ग के 200 के सापेक्ष 170 व्यक्तियों को टीका हुआ था। इस पर नाराजगी जताते हुए मंडलायुक्त ने निर्देश दिया कि लक्ष्यों को शत-प्रतिशत पूरा किया जाए। इस दौरान डॉ. शशिमाला कटारिया, अरविंद कुमार, नरेन्द्र कुमार तथा एएनएम, आशा और आंगनबाड़ी महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।