फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Vaccination of vendors started, 161 got vaccinated on first day

वेंडरों का टीकाकरण शुरू, पहले दिन 161 ने लगवाया टीका

Tue, 22 Jun 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Vaccination of vendors started, 161 got vaccinated on first day
जनमंच में वैक्सीन लगवाते वैंडर - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। शहरी क्षेत्र के वेंडरों का टीकाकरण अभियान सोमवार से शुरू हो गया। जनमंच प्रेक्षागृह स्थित हेल्थ एटीएम सेंटर पर टीकाकरण अभियान की शुरुआत महापौर संजीव वालिया और नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने फीता काटकर की। पहले दिन 161 वेंडरों ने टीका लगवाया।
विज्ञापन

नगर निगम में 12 हजार से अधिक वेंडर पंजीकृत हैं। वेंडरों को टीका लगवाने की जिम्मेदारी नगर निगम को दी गई है। टीकाकरण की शुरुआत जनमंच प्रेक्षागृह में सोमवार से कर दी गई। टीकाकरण के लिए दो बूथ बनाए गए हैं। एक पर 18 से 44 आयु वर्ग तथा दूसरे पर 45 और उससे अधिक आयु के लोगों को टीका लगवाया जा रहा है। इस मौके पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुनाल जैन, पार्षद भूरासिंह प्रजापति, नंद किशोर शर्मा, मनोज जैन, मुकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed