फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Uproar in Jain College on the allegation of irregularities in admission

Saharanpur: दाखिले में हुई गड़बड़ी, जैन कॉलेज में किया हंगामा, घंटों तक चला धरना प्रर्दशन

Thu, 29 Sep 2022 12:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 29 Sep 2022 12:24 AM IST
सार

सहारनपुर स्थ्ति जेवी जैन कॉलेज के छात्रों ने दाखिलों में गड़बड़ी करने के आरोप में दो घंटे तक धरना प्रदर्शन किया। प्रचार्य नें पहुंचकर भड़के छात्रों को शांत किया और समिति बनाकर दाखिलों की जांच कराने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
Uproar in Jain College on the allegation of irregularities in admission
जैन डिग्री कॉलेज में एडमिशन को लेकर धरना प्रदर्शन करते छात्र छात्राएं - फोटो : SAHARANPUR

विस्तार

सहारनपुर में दाखिलों में गड़बड़ी करने का आरोप लगाते हुए छात्रों ने जेवी जैन कॉलेज में दो घंटे तक धरना, प्रदर्शन किया। छात्रों ने विवरणिका (प्रोसपेक्टस) का शुल्क 400 रुपये रखने पर भी नाराजगी जताई। प्राचार्य ने नाराज छात्रों के बीच पहुंचकर समिति बनाकर दाखिलों की जांच कराने का आश्वासन दिया। विवरणिका के शुल्क के मामले को भी प्रबंध समिति के समक्ष रखने की बात कही।

विज्ञापन


छात्र नेता अंकित सैनी और अंशुल पंवार भी  कॉलेज पहुंचे
छात्र नेता अंकित सैनी और अंशुल पंवार के नेतृत्व में बुधवार को काफी संख्या में छात्र जेवी जैन कॉलेज पहुंचे और मुख्य द्वार पर धरने पर बैठ गए। उन्होंने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सत्र 2022-23 के दाखिलों में धांधली करने का आरोप लगाया। अंकित ने आरोप लगाया कि दाखिलों में चहेते अभ्यर्थियों को दाखिला दिया गया है। ऐसे में अंक प्रतिशत भी नहीं देखा गया है। उनका आरोप है कि कम अंक वालों को दाखिला मिल गया है, जबकि अधिक अंक वाले अभ्यर्थी भटक रहे हैं।
विज्ञापन


अंशुल पंवार ने कहा
अंशुल पंवार ने कहा कि कॉलेज की विवरणिका 400 रुपये में दी जा रहा है, जबकि कॉलेज में 90 फीसदी विद्यार्थी किसान और मजदूरों के परिवारों से आते हैं, जिनके लिए 400 रुपये में विवरणिका खरीदना आसान नहीं रहता। महाविद्यालय को छात्र हितों में विवरणिका के दाम कम करने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: होटलों में छापा पड़ते ही मची भगदड़, पुलिस ने 22 प्रेमी जोड़े और तीन महिलाओं को पकड़ा, ऐसे चलता था ये धंधा

 

 

छात्रों के हंगामे को देखते हुए प्राचार्य प्रोफेसर वकुल बंसल उनके बीच पहुंचे और उनकी बात सुनी। प्राचार्य ने उन्हें बताया कि दाखिलों में पूरी पारदर्शिता बरती गई है, लेकिन किसी छात्र को कोई शक है तो वह समिति बनाकर जांच कराएंगे।
 

जैन डिग्री कॉलेज में एडमिशन को लेकर धरना प्रदर्शन के दौरान कॉलेज में पहुंची पुलिस

जैन डिग्री कॉलेज में एडमिशन को लेकर धरना प्रदर्शन के दौरान कॉलेज में पहुंची पुलिस- फोटो 

 

इसके अलावा प्रोसपैक्टस के शुल्क को लेकर वह प्रबंध समिति से बात करेंगे। धरने में नितिन चौधरी, विराज चौधरी, सागर, विशाल, अंकुर, राहुल, मोहित आदि शामिल रहे।

जैन डिग्री कॉलेज में एडमिशन को लेकर धरना प्रदर्शन करते छात्र छात्राएं से वार्ता करते प्राचार्य

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed