फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP: Youth chained himself and reached MP Imran Masood’s residence over Bhagat Singh remark

UP: इमरान मसूद के आवास पर जंजीरों में पहुंचा युवक, भगत सिंह वाले बयान पर उठाए सवाल

Thu, 30 Oct 2025 12:06 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 30 Oct 2025 12:06 PM IST
सार

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के शहीद ए आजम भगत सिंह की तुलना को लेकर दिया गया बयान विवादों में है। विरोध प्रदर्शन के बीच बृहस्पतिवार को शामली का एक युवक खुद को जंजीरों में बांधकर उनके आवास पहुंचा जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन
UP: Youth chained himself and reached MP Imran Masood’s residence over Bhagat Singh remark
इमरान मसूद के आवास पर पहुंचा जंजीरो में जकड़ा युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर जनपद में कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के शहीद ए आजम भगत सिंह को लेकर दिए गए हालिया बयान पर विवाद जारी है। पिछले कई दिनों से विभिन्न संगठनों के लोग धरना और प्रदर्शन कर विरोध जता रहे हैं। गुरुवार को यह मामला उस समय और चर्चा में आ गया जब शामली निवासी विजय हिंदुस्तानी अपने साथियों के साथ सांसद के अंबाला रोड स्थित आवास पर पहुंचा।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सेंट्रल मार्केट विवाद: कार्रवाई के बाद अब राहत की तैयारी, दुकानदारों को ‘बाजार स्ट्रीट’ मान्यता देने पर मंथन

विज्ञापन
Trending Videos

UP: Youth chained himself and reached MP Imran Masood’s residence over Bhagat Singh remark
इमरान मसूद के आवास पर पहुंचा जंजीरो में जकड़ा युवक - फोटो : अमर उजाला

विजय हिंदुस्तानी ने अपने शरीर पर जंजीरें लपेटी हुई थीं और कहा कि वह सांसद से केवल इतना पूछना चाहता है कि भगत सिंह की तुलना हमास से क्यों की गई। उसकी मौजूदगी के दौरान कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया।

चूंकि सांसद के आवास पर सुबह से ही सुरक्षा बढ़ा दी गई थी, इसलिए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को तुरंत नियंत्रित किया और उसे अपने साथ थाने ले गई।

उधर, सांसद इमरान मसूद ने कहा कि उनके बयान को जानबूझकर तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है। उन्होंने कहा-शहीद ए आजम भगत सिंह हमारे सिर के ताज हैं, हमें उन पर गर्व है। बिना वजह तमाशा बनाया जा रहा है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed