UP: सहारनपुर में मिट्टी की ढांग के गिरने से दो चचेरे भाइयों की दबकर मौत, कुएं से ईंट निकालते वक्त हुआ हादसा
सहारनपुर के नकुड़ थाना क्षेत्र के गांव नारायणपुर में नलकूप के पुराने कुएं से ईट निकालते समय अचानक मिट्टी की ढांग ऊपर गिरने से दबकर दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में गुरुवार दोपहर हुए एक दर्दनाक हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। बताया गया कि नलकूप के कुएं से ईंट निकालते वक्त मिट्टी की ढांग गिरने से हादसा हुआ। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी की सहायता से शवों को बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। वहीं एक साथ दो मौत होने से परिजनों में कोहराम मच गया।
यह भी पढ़ें: गर्मी ने किया बेहाल: मेरठ में 26 साल में सबसे गर्म रहा जून का पहला सप्ताह, अन्य जिलों में भी बुरा हाल
जानकारी के अनुसार नारायणपुर निवासी शिवकुमार (45) पुत्र हरिश्चंद्र सैनी ने हाल ही में नया नलकूप लगवाया है। शिवकुमार अपने चचेरे भाई अंकित (30) पुत्र रामसिंह सैनी के साथ गुरुवार सुबह पुराने नलकूप के कुएं से ईंट निकाल रहे थे।
बताय गया कि करीब 25 फुट कुएं में ईंट निकालते समय अचानक मिट्टी की ढांग भरभरा कर दोनों के ऊपर गिर गई और दोनों उसमें दब गए।
जानकारी पर ग्रामीण दो जेसीबी लेकर मौके पर पहुंचे और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला गया, तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। परिजन दोनों को लेकर तुरंत नकुड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
चचेरे भाइयों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। विधायक मुकेश चौधरी ने भी सीएससी पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी। पुलिस ने दोनों के शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।