{"_id":"63144cb79b359d3d8f5201f7","slug":"up-several-history-sheeters-resolved-not-to-commit-crime-in-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: सैकड़ों हिस्ट्रीशीटरों ने अपराध से की तौबा, लिया ये संकल्प, पुलिस लाइन में आयोजित हुआ कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: सैकड़ों हिस्ट्रीशीटरों ने अपराध से की तौबा, लिया ये संकल्प, पुलिस लाइन में आयोजित हुआ कार्यक्रम
Sun, 04 Sep 2022 12:29 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 04 Sep 2022 12:29 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों हिस्ट्रीशीटरों ने अपराध की दुनिया से दूर रहने की कसम खाई। संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पद्मश्री भारत भूषण भी शामिल हुए।
विज्ञापन
कार्यक्रम में शामिल हिस्ट्रीसिटर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर पुलिस लाइन में हिस्ट्रीशीटरों को अपराध की दुनिया से दूर रखने के लिए संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पहुंचे सैकड़ों की संख्या में पहुंचे हिस्ट्रीशीटरों ने अपराध से तौबा की। ऐसा पहली बार है जब इतनी बड़ी संख्या में हिस्ट्रीशीटरों के लिए इस प्रकार का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन
सहारनपुर पुलिस लाइन में आयोजित संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे पदमश्री भारत भूषण ने कार्यक्रम में आए हिस्ट्रीशीटरों से कहा कि बीती जिंदगी से सीख लेकर भविष्य को सुधारें।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: CM in Bijnor: सीएम योगी ने दूसरे दिन वरिष्ठ नागरिकों के साथ की बैठक, डाक बंगले में लगाए पौधे
विज्ञापन
खुद को ईश्वर से जोड़ें, बीती जिंदगी से सीख लेकर भविष्य को सुधारें
पद्मश्री भारत भूषण ने कहा कि हर पल को ईश्वर से जोड़कर जिएं। दुनिया बहुत खूबसूरत है। इसलिए अच्छे कामों में लगे और अपराध से तोबा करें। हमें ईश्वर ने मनुष्य बनाकर धरती पर भेजा है। हमें हमेशा परमात्मा का शुक्रिया अदा करना चाहिए।
आज हम आप सब से कहते हैं कि अपने भविष्य को सुधार कर समाज की मुख्य धारा से जुड़ें और आपके जीवन नया बदलाव आएगा। इस दौरान डीआईजी सुधीर कुमार, एसएसपी विपिन, एसपी सिटी राजेश कुमार, एसपी देहात सूरज राय आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में जनपद बड़ी संख्या में शामिल होकर हिस्ट्रीशीटरों ने अपराध न करने संकल्प लिया।