यूपी: दहेज की मांग पूरी न होने पर पत्नी को दिया तीन तलाक, पति समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने अपनी पत्नी को तीन तलाक दे दिया। इस मामले में पति समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोहल्ला गुलाम औलिया निवासी मतलूब ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया गया कि दिसंबर 2020 में उसने अपनी पुत्री का निकाह सहारनपुर के खाताखेडी निवासी शाहिद से किया था। आरोप है कि फरवरी में शाहिद दहेज के पांच लाख रुपये और प्लॉट की मांग करते हुए बेटी को मायके छोड़ गया था।
बताया गया कि जुलाई माह में बिचौलियों के कहने पर उसने बेटी को ससुराल भेज दिया लेकिन उनकी हरकतों में कोई सुधार नहीं हुआ। अगस्त में आरोपी एक बार फिर उसकी बेटी को मायके छोड़ गए और उनकी मांगें पूरी न करने पर तलाक देने की धमकी दी।
यह भी पढ़ें: दीपक हत्याकांड के 10 बड़े प्वाइंट: 24 घंटे से कटा सिर लेकर धरने पर बैठे हैं लोग, परिवार ने दी पलायन की चेतावनी
बताया गया कि वह 23 सितंबर को एक रिश्तेदार की मौत होने पर परिवार चंडीगढ़ गया था। वहां आरोपी भी आए हुए थे। आरोप है कि वहां अपनी मां के उकसाने पर उसके दामाद ने बेटी को तीन तलाक दे दिया। आरोप है कि विरोध करने पर उन्होंने मारपीट की।
यह भी पढ़ें: UP: शादी करूंगी तो पुलिस वाले से ही, दिल पर लग गई यही बात, फिर प्रेमिका की खातिर बन गया फर्जी सिपाही
कोतवाली प्रभारी जसबीर सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। विवेचना की जा रही है।