फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP News: Four people burnt alive died after fire set in a car in Saharanpur

Saharanpur News: अंबाला देहरादून हाईवे पर कार में लगी आग, जिंदा जलकर चार लोगों की मौत, मचा हड़कंप

Tue, 18 Jul 2023 03:42 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 18 Jul 2023 03:42 PM IST
सार

Saharanpur News : सहारनपुर में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां, अंबाला देहरादून हाईवे पर एक कार में आग लगने से चार लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई।

विज्ञापन
UP News: Four people burnt alive died after fire set in a car in Saharanpur
सहारनपुर में जिंदा जलकर चार लोगों की मौत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। बताया गया कि रामपुर मनिहारान में चुनहेटी गांव के पास अंबाला देहरादून हाईवे पर एक कार में आग लग गई। आग लगने से कार में सवार चार लोगों की मौत हो गई। 

विज्ञापन


उधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और शवों को बाहर निकाला जा रहा है।

UP News: Four people burnt alive died after fire set in a car in Saharanpur
टक्कर के बाद कार में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला

जिंदा जल गए चार लोग
बताया गया कि रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चुनहेटी गांव के पास अंबाला-देहरादून हाईवे स्थित बाईपास पर हुए सड़क हादसे में कार सवार चार लोग जिंदा जल गए। पुलिस के अनुसार, कार सवार चारों लोगों के शव निकाले जा रहे हैं। मृतकों की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Meerut: भाजपा नेताओं ने किया कोतवाली का घेराव, जमकर हंगामा, पुलिस पर लगाया बदसलूकी का आरोप, ये है पूरा मामला
 

विज्ञापन
विज्ञापन

UP News: Four people burnt alive died after fire set in a car in Saharanpur
जिंदा जले चार लोग। - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के अनुसार, कार सवार चार लोग हाईवे से गुजर रहे थे। एक वाहन को ओवरटेक करने के दौरान पीछे से ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। कार डिवाइडर से जा टकराई और उसमें तुरंत आग लग गई। भीषण आग लगने से कार सवार चारों लोग जिंदा जल गए। फायर ब्रिगेड को बुलाकर आग पर काबू पाया गया। इसके बाद शवों को बाहर निकाला जा रहा है।

यह भी पढ़ें: खतरे में दर्जनों गांव: चार दिन से घरों में कैद हैं लोग, कही आंखों के सामने न डूब जाए आशियाने, सता रहा ये डर

विज्ञापन

हादसे में मरने वाले सभी लोग 96 वसंत विहार ज्वालापुर, जिला हरिद्वार के निवासी थे। मृतकों की पहचान हो गई है, जिनमें उमेश गोयल (70), सुनीता गोयल (65), अमरीश जिंदल (55) और गीता जिंदल (50) शामिल हैं।

रामपुर मनिहारान थाना प्रभारी नरेंद्र शर्मा ने बताया कि परिजनों को हादसे की खबर दे दी गई है जो जबलपुर से आ रहे हैं। प्रारंभिक जानकारी में पता चला है कि दोनों परिवार के दोनों दंपती जगाधरी यमुनानगर में रिश्तेदारी में हुई एक रिश्तेदार की मौत की खबर पाकर वहां जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed