{"_id":"61d7280409dbea41867dd12e","slug":"up-news-chief-minister-yogi-adityanath-has-talked-with-pension-beneficiary-of-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पेंशन लाभार्थियों से किया संवाद, जिले में हजारों लोगों को मिला लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पेंशन लाभार्थियों से किया संवाद, जिले में हजारों लोगों को मिला लाभ
Thu, 06 Jan 2022 11:10 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 06 Jan 2022 11:10 PM IST
सार
पेंशनर्स के खाते में तीन महीने की धनराशि हस्तांतरित की गई है। वहीं सीएम योगी ने विधवा पेंशन की लाभार्थी रविता पत्नी स्वर्गीय अरविंद, ग्राम ताल्हापुर, विकास खंड मुजफ्फराबाद, रजनी अरोड़ा पत्नी स्वर्गीय विकास अरोड़ा से बात की।
विज्ञापन
सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन एवं दिव्यांग पेंशन योजना के लाभार्थियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संवाद किया। साथ ही पेंशनर्स के खाते में तीन महीने की धनराशि हस्तांतरित की गई है।
विज्ञापन
एनआईसी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सहारनपुर जनपद के पेंशनर्स बात की। मुख्यमंत्री ने विधवा पेंशन की लाभार्थी रविता पत्नी स्वर्गीय अरविंद, ग्राम ताल्हापुर, विकास खंड मुजफ्फराबाद, रजनी अरोड़ा पत्नी स्वर्गीय विकास अरोड़ा, निवासी गऊशाला रोड और दिव्यांगजन पेंशन योजना के लाभार्थी रूपेश कुमार, निवासी अनंतमऊ, विकास खंड नानौता से संवाद किया।
विज्ञापन
उन्होंने सरकार द्वारा दी जा रही सहायता एवं अन्य सुविधाओं के विषय में जानकारी ली। जनपद में निराश्रित महिला पेंशन के 56 हजार 687 लाभार्थी, दिव्यांग पेंशन के 16 हजार 461 लाभार्थी और वृद्धावस्था पेंशन के 93 हजार 002 लाभार्थी हैं। बढ़ी हुई दर के आधार पर तीन माह की धनराशि (3000 रुपये) सभी लाभार्थियों के खातों में हस्तांतरित की गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: खास तस्वीरें: ...जब उद्घाटन से पहले वर्कआउट करने लगे पीएम मोदी, खूब वायरल हो रहा वीडियो
इस दौरान आयुष मंत्री डॉ. धर्मसिंह सैनी, विधायक देवेंद्र निम, मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार, जिला प्राबेशन अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी अर्चना एवं जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी पारिशा मिश्रा समेत सभी पेंशन योजनाओं के 15 लाभार्थी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें: पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें: विपक्ष पर खूब गरजे, निशाने पर रहे अखिलेश, पढ़िए ऐतिहासिक रैली का हर प्वाइंट