{"_id":"60d062fe4da62143204ad047","slug":"up-news-a-youth-has-died-in-bike-accident-in-saharanpur-before-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक हादसा: शादी से एक महीने पहले युवक की मौत, नौकरी के लिए जा रहा था हिमाचल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक हादसा: शादी से एक महीने पहले युवक की मौत, नौकरी के लिए जा रहा था हिमाचल
Mon, 21 Jun 2021 03:29 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 21 Jun 2021 03:29 PM IST
सार
शादी से एक महीने पहले ही युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह नौकरी के लिए बाइक से हिमाचल प्रदेश जा रहा था।
विज्ञापन
फाइल फोटो।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां गागलहेड़ी थाना क्षेत्र में रोडवेज बस की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना के बाद चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर की मदीना कॉलोनी निवासी 32 वर्षीय आकिल उर्फ गुड्डू पुत्र ताहिर सोमवार सुबह करीब सात बजे अपने घर से हिमाचल प्रदेश में नौकरी पर जाने के लिए बाइक से निकला था। आकिल जैसे ही गागलहेड़ी क्षेत्र में कैलाशपुर पेट्रोल पंप के निकट पहुंचा और किसी वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश करने लगा तो, सामने से आ रही रोडवेज बस ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन
वहीं प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आकिल की बाइक की रोडवेज बस से सामने की टक्कर हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक, आकिल के परिजन थाने पहुंचे और बिना किसी कार्रवाई के शव को अपने साथ ले गए। परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पहले ही आकिल की सगाई हुई थी और अगले महीने उसकी शादी होने वाली थी।
विज्ञापन