फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP MLC election: SP has selected Shahnawaj for MLC election

UP MLC Election : सपा ने शाहनवाज खान को बनाया प्रत्याशी, इनके पिता आजम खान के है करीबी

Wed, 08 Jun 2022 11:30 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 08 Jun 2022 11:30 PM IST
सार

सपा ने आजम खान के करीबी सरफराज खान के बेटे शाहनवाज को विधान परिषद चुनाव में प्रत्याशी घोषित किया है। शाहनवाज ने बुधवार को नामांकन पत्र दाखिल किया।

विज्ञापन
UP MLC election: SP has selected Shahnawaj for MLC election
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सहारनपुर के युवा सपा नेता शाहनवाज खान को विधान परिषद चुनाव में सपा प्रत्याशी घोषित किया है। शाहनवाज खान ने बुधवार को लखनऊ में विधान परिषद चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके साथ ही सपा प्रत्याशी को लेकर पिछले कई दिनों से चल रही चर्चाओं का पटाक्षेप हो गया। पूर्व विधायक इमरान मसूद समेत कई सपा नेता टिकट की दावेदारी कर रहे थे। शाहनवाज जनपद के वरिष्ठ सपा नेता और आजम खान के करीबी सरफराज खान के बेटे हैं। 

विज्ञापन


विधान परिषद चुनाव में सपा प्रत्याशी बनाने को लेकर जनपद के कई नेताओं के नाम पिछले कई दिनों से चर्चाओं में थे। इनमें पूर्व विधायक इमरान मसूद, संजय गर्ग, पूर्व मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी, प्रदेश सचिव चौधरी रुद्रसेन अपनी दावेदारी के लिए कई दिनों से लखनऊ में ही डेरा डाले हुए थे। 
विज्ञापन


वहीं बुधवार को शाहनवाज खान के पर्चा भरने के साथ ही तमाम अटकलों पर विराम लग गया। विधान परिषद चुनाव की दो जून को जारी हुई अधिसूचना के साथ ही जनपद में सपा से प्रत्याशी बनाए जाने को लेकर इन नेताओं के नाम चर्चाओं में चल रहे थे। इन नेताओं के समर्थक अपने-अपने नेताओं को प्रत्याशी बनाने को लेकर सोशल मीडिया पर तमाम दावे कर रहे थे। समर्थक दावा कर रहे थे कि उनके नेता को सपा मुखिया अखिलेश यादव ने पर्चा भरने की तैयारी के साथ लखनऊ बुलाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Deoband: मौलाना अरशद मदनी बोले- मुफ्ती वलीउल्लाह की फांसी की सजा के फैसले को हाईकोर्ट में दी जाएगी चुनौती

बुधवार को सपा के चार नेताओं ने विधान परिषद सदस्य प्रत्याशी के तौर पर पर्चे दाखिल किए। इनमें जनपद के युवा नेता शाहनवाज खान भी शामिल हैं। नौ मार्च 1980 में जन्मे शाहनवाज खान इंग्लैंड की लीड्स विश्वविद्यालय से परास्नातक हैं। विधान परिषद सदस्य के लिए प्रत्याशी बनाए गए शाहनवाज खान वरिष्ठ सपा नेता आजम खान के बेहद करीबी हैं। उनके पिता और वरिष्ठ सपा नेता सरफराज खान सपा सरकार में उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के चेयरमैन रह चुके हैं।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: चंद मिनटों में टूट गईं सांसें, गर्भवती महिला समेत छह जिंदगियां खत्म, खौफनाक मंजर देख कांपी लोगों की रूह

इमरान मसूद को इस बार भी नहीं दी तवज्जो, समर्थक निराश
विधान परिषद चुनाव में इमरान मसूद को प्रत्याशी नहीं बनाए जाने से सबसे ज्यादा निराश उनके समर्थक हैं। विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही इमरान मसूद कांग्रेस को छोड़ कर सपा में शामिल हो गए थे, तब उन्होंने बेहट सीट से टिकट की दावेदारी की थी, लेकिन सपा मुखिया ने उन्हें तवज्जो न देकर पूर्व एमएलसी उमर अली खान को टिकट दिया था। उमर अली खान बेहट से विधायक निर्वाचित हुए। अब विधान परिषद चुनाव में माना जा रहा था कि इमरान मसूद को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव प्रत्याशी बना कर उनके ग्रहण लगे सियासी सफर को गति दे सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इमरान मसूद भी टिकट की दावेदारी के लिए कई दिनों से लखनऊ में ही थे, लेकिन सपा मुखिया ने सरफराज खान के बेटे शाहनवाज खान को प्रत्याशी घोषित कर उनका नामांकन पत्र दाखिल कराकर इमरान मसूद की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed