{"_id":"64bbf2617aa7a61d6c08eb70","slug":"up-flood-water-came-again-on-the-rail-track-trains-stopped-between-saharanpur-ambala-other-trains-af-2023-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: रेल ट्रैक पर फिर आया पानी, सहारनपुर-अंबाला के बीच ट्रेनों का संचालन बंद, अन्य ट्रेनें भी प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: रेल ट्रैक पर फिर आया पानी, सहारनपुर-अंबाला के बीच ट्रेनों का संचालन बंद, अन्य ट्रेनें भी प्रभावित
Sat, 22 Jul 2023 08:44 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 22 Jul 2023 08:44 PM IST
सार
सहारनपुर में रेलवे ट्रैक पर पानी आ जाने के कारण अंबाला सहारनपुर रूट पर ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया है। तकरीबन पांच ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया है। अन्य ट्रेनें भी प्रभावित हुई हैं।
विज्ञापन
saharanpur news,travel
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
अंबाला-सहारनपुर के बीच फिर रेल के ट्रैक पर पानी आ गया। जिसके चलते सहारनपुर से होकर गुजरने वाली पांच प्रमुख ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
अंबाला के निकट डाउन लाइन पर पुल नंबर 294 पर ट्रैक पर पानी आया है। ट्रैक पर पानी आने के चलते रेलवे ने शनिवार को दो ट्रेन को रद्द कर दिया। जबकि चार ट्रेनों को बदले मार्ग से संचालित किया गया। रेलवे ने ट्रेन नंबर 04578 अंबाला-सहारनपुर को रद्द किया। इसके अलावा 04502/ऊना हिमाचल- सहारनपुर एक्सप्रेस को भी अंबाला-सहारनपुर के बीच रद्द किया गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: CM Yogi Visit: योगी बोले-डबल इंजन की सरकार भ्रष्टाचारियों के लिए महाकाल, जल्द गठित होगा शुकतीर्थ विकास परिषद
विज्ञापन
ट्रेन नंबर 18238 अमृतसर-बिलासपुर छतीसगढ़ एक्सप्रेस को अंबाला-सहारनपुर के बजाए अंबाला-पानीपत के रास्ते संचालित किया गया। इसी तरह गोल्डन टैंपल एक्सप्रेस को अंबाला-पानीपत के रास्ते संचालित किया, जबकि 04142 उधमपुर-सूबेदारगंज सुपरफास्ट एक्सप्रेस को अंबाला-पानीपत-गाजियाबाद के रास्ते संचालित किया गया। प्रमुख ट्रेनों के रद्द रहने व बदले मार्ग से संचालित होने के चलते यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।