फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP Elections 2022: The groom has casts vote before marriage in village of Saharanpur

UP Elections 2022: वोट डालने के बाद ही घोड़ी पर बैठा दूल्हा, बरातियों ने भी किया मतदान, फिर रवाना हुई बरात

Mon, 14 Feb 2022 07:21 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 14 Feb 2022 07:21 PM IST
सार

सहारनपुर के देवबंद में युवाओं में वोट डालने का गजब उत्साह देखने को मिला। दूल्हे रजत ने भी बरात ले जाने से पहले मतदान किया। वहीं बरातियों ने भी पहले मतदान किया। इसके बाद बरात रवाना हुई।

विज्ञापन
UP Elections 2022: The groom has casts vote before marriage in village of Saharanpur
सहारनपुर में शादी से पहले वोट डालने पहुंचा दूल्हा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर जनपद में देवबंद के गांव खजूरी में बरात ले जाने से पहले दूल्हे ने अपने साथियों के साथ मतदान किया। खास बात यह रही कि दूल्हे के साथ बरात में जाने वाले अन्य बरातियों ने भी पहले अपने-अपने मत का प्रयोग किया। इसके बाद बरात लेकर थाना बड़गांव क्षेत्र के गांव सुभरी के लिए रवाना हुए। 

विज्ञापन


इस बार 14 फरवरी वैवाहिक जीवन शुरू करने वालों के लिए एक यादगार पल रहेगा, क्योंकि आज के दिन ही दूसरे चरण का मतदान है। इससे पहले हर चुनाव में कहीं दूल्हा तो कहीं दुल्हन को वोट डालते हुए देखा जाता रहा है। वहीं लोकतंत्र के इस महापर्व में युवा मतदाता बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP Elections 2022 Phase 2 : सहारनपुर में भिड़े सपा-भाजपा के समर्थक, पुलिस ने लाठियां फटकार कर दौड़ाया, एक घायल, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले मतदान फिर शादी
दूल्हे रजत ने कहा कि पहले मतदान, इसके बाद बाकी काम। दरअसल, आज रजत की शादी है। लेकिन बरात ले जाने से पहले रजत ने मतदान करके अपने अधिकार का इस्तेमाल किया।

यह भी पढ़ें: UP Elections 2022 Phase 2 : गजब का उत्साह, कहीं गोद में जाकर तो कहीं 100 साल की महिला ने डाला वोट, देखें तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed