UP Crime: आखिर खुल गया हत्या और आत्महत्या का राज, आरोपी ने उगला पूरा सच, टुकड़ों में कटी मिली थी लाश
हत्या और आत्महत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को दबोच लिया है। पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में वारदात की पूरी सच्चाई को उगल दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर में नानौता थाना क्षेत्र के गांव सोना अर्जुनपुर में बटाईदार प्रवीण की हत्या और किसान विनोद राणा का शव पेड़ पर लटका मिलने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने गांव कुराली निवासी रोहित उर्फ पिंटू को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने दावा किया कि रोहित के विनोद की पत्नी से अनैतिक संबंध थे और प्रवीण भी उस पर बुरी नजर रखता था। इसी के चलते विनोद के साथ मिलकर रोहित ने प्रवीण की हाथ और गर्दन काटकर हत्या कर दी थी। पकड़े जाने के डर की वजह से विनोद ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
एसपी देहात सूरज राय ने पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता में बताया कि 24 अप्रैल को थाना नानौता क्षेत्र के गांव सोना अर्जुनपुर में किसान विनोद राणा का शव एक पेड़ पर फंदे से लटका मिला था। खेती में उसके बटाईदार प्रवीण का शव ट्यूबवेल के कमरे में गर्दन और हाथ कटा हुआ बरामद हुआ था। प्रवीण पांच दिन से लापता चल रहा था।
इस मामले में गांव सोना अर्जुनपुर निवासी मृतक प्रवीण के भाई रामशरण ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। नानौता पुलिस और एसओजी मामले की जांच कर रही थी। जांच में रोहित उर्फ पिंटू पुत्र शीशपाल निवासी गांव कुराली कोतवाली रामपुर मनिहारान का नाम सामने आयाो।
यह भी पढ़ें: LLB स्टूडेंट मर्डर केस: लाल घेरे में खौफनाक हैं ये तीन चेहरे, गांव में की थी ऐसी वारदात, अभी तक दहशत में लोग, तस्वीरें भी दर्दनाक
एसपी देहात ने बताया कि क्षेत्र में ही गांव दरियापुर के मोड़ से पुलिस ने रोहित को गिरफ्तार कर लिया। रोहित ने पूछताछ में प्रवीण की हत्या करना स्वीकार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने बताया कि उसके विनोद की पत्नी के साथ अनैतिक संबंध थे। प्रवीण भी उस पर बुरी नजर रखता था। एक दिन विनोद ने भी प्रवीण को पत्नी के साथ गलत हरकत करते हुए देखा था। इसलिए रोहित ने विनोद के साथ मिलकर प्रवीण की हत्या कर दी थी। बाद में विनोद मानसिक तनाव में आ गया था और पकड़े जाने के डर की वजह से उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
यह भी पढ़ें: UP में बुलडोजर: कहीं अवैध कब्जों पर गरजा तो कहीं ध्वस्त हुईं कॉलोनियां, तस्वीरों में देखें योगी के अफसरों की कार्रवाई
एसपी देहात का कहना है कि मृतक प्रवीण की चप्पलें, वारदात के समय आरोपी द्वारा पहने गए कपड़े और घटना में प्रयुक्त ईंट और फावड़ा बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी रोहित को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।