फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Murder by breaking into the house in broad daylight in Saharanpur, businessman's wife's throat cut

UP: सहारनपुर में कारोबारी की पत्नी की गला काटकर हत्या, दिनदहाड़े घर में घुसकर वारदात, विरोध में बाजार बंद

Mon, 01 Jun 2026 05:46 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: Mohd Mustakim Updated Mon, 01 Jun 2026 05:46 PM IST
सार

Saharanpur News: सहारनपुर जिले के अंबेहटा में जनरल स्टोर संचालक संजय मित्तल की पत्नी पूनम मित्तल की हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Murder by breaking into the house in broad daylight in Saharanpur, businessman's wife's throat cut
पूनम मित्तल की फाइल फोटो और मौके पर एकत्र लोग व पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

                                
                
                
                 
                    
विज्ञापन
Murder in Saharanpur: अंबेहटा कस्बे के मोहल्ला झावरी में दिनदहाड़े कारोबारी संजय मित्तल की पत्नी पूनम मित्तल (65) की घर में घुसकर गला रेतकर हत्या कर दी गई। कमरे में रखी अलमारी खुली थी। इसके साथ ही कानों से कुंडल भी गायब थे। आशंका जताई जा रही है कि हत्या के बाद लूट की गई है। हालांकि, पुलिस ने हर बिंदु पर जांच शुरू कर दी है। वहीं, हत्या के विरोध में व्यापारियों ने बाजार बंद रखा।

Murder by breaking into the house in broad daylight in Saharanpur, businessman's wife's throat cut
हत्या के विरोध में बंद बाजार। - फोटो : अमर उजाला
मोहल्ला झावरी निवासी संजय मित्तल का कस्बे के मुख्य बाजार में जनरल स्टोर है। सोमवार को वह अपनी दुकान पर थे। दुकान से उनका घर करीब 200 मीटर दूर है। उन्होंने शामली में साले की तबीयत के बारे में पता करने के लिए पत्नी को करीब साढ़े तीन बजे फोन किया, जो उस समय नहीं उठा था। 4:09 बजे पत्नी का फोन आया, लेकिन वह कुछ नहीं बोल पा रही थी। घर में पत्नी के अलावा कोई नहीं था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Murder by breaking into the house in broad daylight in Saharanpur, businessman's wife's throat cut
घर के बाहर एकत्र भीड़। - फोटो : अमर उजाला
उन्हें लगा कि पत्नी की तबीयत खराब हो गई है। वह चिकित्सक को लेकर घर पहुंचे तो देखा कि पत्नी खून से लथपथ बेड पर पड़ी है। दीवार के पास खून व मांस के लोथड़े थे। धारदार हथियार से वार कर गला रेता गया था। संजय ने शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। कमरे में रखी अलमारी खुली पड़ी थी।
विज्ञापन

इसके साथ ही मृतका पूनम के कानों भी निकाले गए थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। इस वारदात को लेकर आक्रोशित स्थानीय व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिया।
 

ये बोले एसपी
पुलिस हत्यारों की तलाश में जुटी है। महिला की किसी धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई है। हर बिंदु पर जांच की जा रही है। जल्द ही हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया जाएगा।
- मयंक पाठक, एसपी देहात

ये भी देखें...
UP: बिजनौर में मुख्यमंत्री की जनसभा में जुटी भीड़, गाय, कानून व्यवस्था और विकास योजनाओं पर दिया बड़ा संदेश
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed