फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP: BSF jawan commits suicide by hanging in Saharanpur, uproar among family members

यूपी: सहारनपुर में बीएसएफ के जवान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम

Thu, 18 Nov 2021 04:46 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 18 Nov 2021 04:46 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में गुरुवार सुबह एक बीएसएफ जवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया गया कि 50 वर्षीय जवान बेटी की शादी के लिए एक माह की छुट्टी पर आया हुआ था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। 

विज्ञापन
UP: BSF jawan commits suicide by hanging in Saharanpur, uproar among family members
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में  बड़गांव थानाक्षेत्र में  बीएसएफ के जवान ने गुरुवार की सुबह फांसी लगाकर संदिग्ध परिस्थितियों में आत्म हत्या कर ली। सूचना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह गांव शिमलाना निवासी बीएसएफ के (50) जवान विनोद पुत्र सुखबीर अपने ही घर पर फांसी के फंदे पर लटका मिला। परिजन उसे मैड़िग्राम अस्पताल में लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


बताया गया कि मृतक जवान बीएसएफ बटालियन 65 उड़ीसा में तैनात था। एक माह पूर्व बेटी की शादी के लिए छुट्टी पर घर आया हुआ था। आगामी 24नवबंर को उसकी बड़ी बेटी पारूल की सगाई होनी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जवान के फांसी लगाने की वजह ग्रहक्लेश बताया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed