{"_id":"622104c0d05001386573402c","slug":"up-board-exam-students-exceeding-capacity-at-many-centers-saharanpur-news-mrt579117828","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई केंद्रों पर क्षमता से अधिक छात्रों का बना दिया केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई केंद्रों पर क्षमता से अधिक छात्रों का बना दिया केंद्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तिथि जारी नहीं हुई है, लेकिन विभाग, विद्यालय और विद्यार्थियों के स्तर से तैयारी जोरों पर है। इन दिनों जिला विद्यालय निरीक्षक केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। खास बात यह है कि कुछ कॉलेजों में क्षमता से अधिक छात्रों का सेंटर बना दिया गया है। ऐसे केंद्र व्यवस्थापकों ने लिखित में आपत्ति दी है।
महानगर के एसडी इंटर कॉलेज के 20 कक्षों में सीसीटीवी और वायस रिकॉर्डिंग की व्यवस्था है। यहां सुविधा के अनुसार बीते वर्षों में करीब 600 छात्रों का केंद्र बनता रहा है, लेकिन इस बार दसवीं और 12वीं के 800 छात्रों का केंद्र यहां बनाया गया है। ऐसे में सभी परीक्षार्थियों को सीसीटीवी लगे कक्षों में बिठा पाना संभव नहीं रहेगा। इस स्थिति में केंद्र व्यवस्थापक की ओर से शिक्षा विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखकर समस्या से अवगत कराया है। उनका कहना है कि यदि छात्र संख्या कम नहीं की जाती है तो वह बिना सीसीटीवी लगेे कक्षों में भी परीक्षार्थियों को बिठा सकते हैं। इसी प्रकार एसएएम इंटर कॉलेज में दसवीं और 12वीं के 900 छात्रों का केंद्र बनाया गया है। जबकि पूर्व के वर्षों में यहां 600 से 700 छात्रों का केंद्र बनाया जाता था। यहां 26 कक्षों में सीसीटीवी व वासय रिकॉर्डर की व्यवस्था है। अन्य कई केंद्रों पर भी ऐसी समस्या है।
जिले में कुल 67,313 परीक्षार्थी
दसवीं के संस्थागत विद्यार्थी -34,507
दसवीं के व्यक्तिगत विद्यार्थी - 718
12वीं के संस्थागत विद्यार्थी - 29,448
12वीं के व्यक्तिगत विद्यार्थी - 2,640
कुल विद्यार्थी - 67,313
बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्रों का निर्धारण और वहां परीक्षार्थियों का आवंटन पूरे नियमों के अनुसार किया गया है। फिर भी यदि किसी केंद्र के सामने कोई समस्या है तो उसे दूर किया जाएगा। इन दिनों निरीक्षण इसीलिए किया जा रहा है, जिससे समय रहते खामियों को दूर कर लिया जाए।
विज्ञापन
रवि दत्त, जिला विद्यालय निरीक्षक।