फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP : A truck and household items burnt in fire in Saharanpur district

Saharanpur: धू-धू कर जला ट्रक, चपेट में आए मकान का सारा समान जलकर हुआ राख, इलाके में मचा हड़कंप

Wed, 10 Jan 2024 04:28 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 10 Jan 2024 04:28 PM IST
सार

Saharanpur News : सहारनपुर में एक ट्रक धू-धू कर जल गया। वहीं, एक मकान भी आग की चपेट आ गया, जिससे मकान में रखा सारा समान जलकर राख हो गया। 

विज्ञापन
UP : A truck and household items burnt in fire in Saharanpur district
सहारनपुर में धू-धूकर जला ट्रक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर में रायवाला बाजार के पास गद्दों से भरा ट्रक विद्युत निगम के पोल से टकराकर धू-धू कर जल उठा। आग की चपेट में नजदीक स्थित एक मकान आ गया। मकान में रखा सामान भी जलकर राख हो गया। इस दौरान चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


घटना बुधवार की सुबह चार बजे कोतवाली मंडी क्षेत्र में रायवाला के बाजार के नजदीक हुई। इस मार्ग से गद्दों से भरा ट्रक लेकर एक चालक जा रहा था। ट्रक अनियंत्रित हो गया और विद्युत पोल में जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद बिजली के तारों से चिंगारी ट्रक पर गिरी। गद्दों ने आग पकड़ ली और देखते ही देखते ट्रक धू-धूकर जलने लगा। मौके पर लोग एकत्र हो गए। ट्रक में लगी आग की लपटें पास में स्थित अजीम के मकान तक पहुंच गईं। आग से अजीम के घर के बाहर लगा एसी, घर में रखी वांशिग मशीन, गीजर और दरवाजे जलकर राख हो गए।

विज्ञापन

पता लगने पर अग्निशमन अधिकारी द्वितीय ऋषभ पंवार टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। करीब आधे घंटे में दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पा लिया। मौके से चालक ट्रक छोड़कर फरार हो चुका था। कोतवाली मंडी इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रक हरियाणा के कारोबारी का है, जिसके बारे में पता लगाया जा रहा है। पुलिस चालक की भी तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें: Meerut: बदमाशों ने घर में घुसकर मारी गोली, दानिश की हालत गंभीर, दो आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद

घनी आबादी वाला है इलाका
रायवाला बाजार के पास जिस जगह ट्रक में आग लगी है, वह घनी आबादी वाला इलाका है। यहां पर कई दुकानें और मकान स्थित हैं। इसके अलावा छोटी-छोटी गलियां हैं। गनीमत रही कि दमकल विभाग की टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, नहीं तो कई मकान और दुकानें आग की चपेट में आ सकते थे।

यह भी पढ़ें: जयंती विशेष: 'देशप्रेम और खुद्दारी का पैकर...', हां, मैं हूं हफीज मेरठी! ब्रिटिश हुकूमत की हिला दी थी नींव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed