फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Unveils mobile business was robbed

मोबाइल कारोबारी से हुई लूट का खुलासा

Tue, 03 May 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 03 May 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
Unveils mobile business was robbed
पकड़े गए आरोपी ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं।
सहारनपुर में नगर कोतवाली पुलिस ने करीब पौने दो माह पूर्व मोरगंज के निकट मोबाइल कारोबारी से हुई लाखों की लूट का खुलासा कर दिया। वारदात को अंजाम देने वाले तीनों बदमाशों गिरफ्तार कर लूटी गई राशि में से 60 हजार की नगदी, कारोबारी का एक्टिवा भी बरामद किया है।
विज्ञापन

 
नगर कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि 12 मार्च की देर रात घंटाघर की सोफिया मार्केट से दुकान बंद कर मोबाइल कारोबारी नुमाइश कैंप निवासी मनीष लौट रहा था। बाजार मोरगंज के निकट पल्सर सवार तीन बदमाशों  ने उसे लूट लिया।
विज्ञापन


बदमाश कारोबारी का एक्टिवा भी लूट ले गए थे। इसकी डिग्गी में दो लाख की नकदी भी होना बताया गया था।। कोतवाल ने  बताया कि एसएसआई सुधीर उज्ज्वल ने चेकिंग के दौरान पल्सर सवार तीन संदिग्ध युवकों को  पुरानी चुंगी पर रोक जब तलाशी ली तो उनके  पास से तमंचा, कारतूस और दो छूरी बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में पकड़े गये बदमाशों ने अपने नाम सूफियान  पुत्र शरीफ निवासी चिम्माबास थाना बेहट, जिशान उर्फ राशिद पुत्र बुंदू  हसन निवासी 786 नगर, खाताखेड़ी कोतवाली मंडी और मोहम्मद उमर पुत्र जहूर निवासी  चिलकाना अड्डा आनंद कालोनी देहात कोतवाली बताए।


साथ ही मोबाइल कारोबारी मनीष से लूट करना भी स्वीकार किया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर लूटी गई रकम 60 हजार रुपये और उसका एक्टिवा भी बरामद किया है।

कोतवाल ने बताया कि बदमाशों के पास से मिली पल्सर बाइक कारोबारी से हुई लूट में प्रयुक्त की गई थी। बाइक भी लूट की  प्रतीत हो रही है, जिसके बारे में छानबीन की जा रही है। तीनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed