फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Ulama from across the country will gather to discuss the issue of the demolition of mosques and religious freedom.

Saharanpur News: मस्जिदों के विध्वंस और धार्मिक स्वतंत्रता के मुद्दे पर देशभर से जुटेंगे उलमा

Wed, 23 Sep 2026 01:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 23 Sep 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Ulama from across the country will gather to discuss the issue of the demolition of mosques and religious freedom.
देवबंद(सहारनपुर)। देश में धार्मिक स्थलों और धार्मिक स्वतंत्रता से जुड़े मामलों को लेकर जमीयत उलमा-ए-हिंद की कार्यकारिणी की आपात बैठक 23 सितंबर को नई दिल्ली में होगी। बैठक में वर्तमान परिस्थितियों की समीक्षा के साथ आगे की रणनीति और कार्य योजना पर चर्चा होगी। जिसमें देशभर के उलमा शामिल होंगे।
विज्ञापन

जमीयत के सचिव मोहम्मद अजीमुल्लाह सिद्दीकी ने बताया कि बहादुर शाह जफर मार्ग पर होने वाली बैठक की अध्यक्षता जमीयत अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी करेंगे। बैठक में संविधान के उल्लंघन, धार्मिक स्वतंत्रता के संरक्षण और सभी नागरिकों के समान अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा प्रशासन और न्यायपालिका के कुछ कदमों के संदर्भ में शरीयत से जुड़े मामलों में हस्तक्षेप और धार्मिक स्थलों, विशेष रुप से मस्जिदों और मदरसों के सामने उत्पन्न चुनौतियों की भी समीक्षा होगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संविधान की सर्वोच्चता, कानून का शासन, धार्मिक स्वतंत्रता और सभी नागरिकों के समान अधिकार देश की एकता और अखंडता की बुनियादी आवश्यकता हैं। कहा कि मौजूदा परिस्थितियां गंभीर चिंता और विचार का विषय हैं। कार्यकारिणी इन सभी मामलों पर सामूहिक रूप से विचार कर आगे की रणनीति तय करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed