फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UCC is against Islam as well as India civilization

Saharanpur: यूसीसी इस्लाम के साथ भारत की सभ्यता का भी विरोधी, मौलाना अरशद मदनी बोले- करते रहेंगे विरोध

Thu, 29 Jun 2023 07:09 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 29 Jun 2023 07:09 PM IST
सार

मौलाना अरशद ने कहा कि हम पहले ही कह चुके हैं कि हम सड़कों पर उतर कर किसी भी तरह का विरोध प्रदर्शन नहीं करेंगे। लेकिन इसका विरोध करते हैं और संवैधानिक रुप से करते रहेंगे।

विज्ञापन
UCC is against Islam as well as India civilization
जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने समान नागरिक संहिता को लेकर सरकार और लॉ कमीशन की नीयत पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि मुसलमान जितना चाहे विरोध प्रदर्शन कर लें, लेकिन लॉ कमीशन अपना फैसला सरकार के नजरिये के मुताबिक ही देगा।

विज्ञापन

 

बृहस्पतिवार को मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि अगर सरकार इसको लागू कराना चाहती है तो फिर लॉ कमीशन उसके खिलाफ कैसे जा सकता है। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के बयान पर आपत्ति जताते हुए कहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता के सामने यूनिफॉर्म सिविल कोड का समर्थन करते हैं तो फिर लॉ कमीशन खिलाफ कैसे बोल सकता है। अगर सरकार या प्रधानमंत्री लॉ कमीशन को इसको लागू करने और न करने का पूरा अधिकार देते तो शायद हमारे विरोध का कुछ असर हो जाता।

विज्ञापन

 

मौलाना मदनी ने कहा कि इसको लेकर जमीयत उलमा हिंद, ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड या अन्य कोई संगठन अगर विरोध करता है तो उसको लेकर लॉ कमीशन कोई फैसला नहीं देगा। मौलाना अरशद ने कहा कि हम पहले ही कह चुके हैं कि हम सड़कों पर उतर कर किसी भी तरह का विरोध प्रदर्शन नहीं करेंगे। लेकिन इसका विरोध करते हैं और संवैधानिक रुप से करते रहेंगे। क्योंकि यह इस्लाम धर्म और मुसलमानों के साथ साथ भारत की सभ्यता का भी विरोधी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed