फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two women died of fever, two dengue patients found

Saharanpur News: दफ्तरों से सुंदर बन रहे खिलाड़ियों के शौचालय

Tue, 31 Oct 2023 01:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 31 Oct 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Two women died of fever, two dengue patients found
सहारनपुर। डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में स्वीमिंग पूल के साथ ही पूल परिसर के महिला और पुरुष शौचालयों का भी जीर्णोद्धार किया जा रहा है। जीर्णोद्धार के साथ ही पूल को इंडोर किया जा रहा है। सबसे खास बात यह है कि पूल परिसर में खिलाड़ियों के लिए स्मार्ट शौचालय तैयार किए जा रहे हैं। निर्माण विभाग के अधिकारियों के दफ्तर भी ऐसे नहीं हैं, जैसे खिलाड़ियों के लिए शौचालय तैयार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


स्टेडियम में स्वीमिंग पूल करीब तीन दशक पुराना है, लेकिन देखरेख के अभाव में यह जर्जर हो गया था। अब स्मार्ट सिटी योजना के तहत स्वीमिंग पूल का पूरी तरह जीर्णोद्धार किया जा रहा है। दोनों पूल को तोड़कर नया बनाया जा रहा है। पहले पूल ऊपर से खुला था, अब टेफ्लॉन की चादर की छत बनाई जा रही है, जो धूप और बारिश को पूल परिसर में नहीं आने देगी। खास बात यह है कि टेफ्लाॅन न तो धूप में गर्म होता है और न ही आसानी से आग पकड़ता है। इसकी लाइफ 15 से 20 साल होती है। जिस परिसर में पहले सामान्य फर्श था वहां अब टाइल्स बिछाई जा रही है। सबसे खास बात यह है कि महिला और पुरुषों के शौचालयों की शक्ल और सुविधा पूरी तरह बदल दी गई है।
विज्ञापन

शौचालयों में फॉल सीलिंग हो रही है, जिसमें कैल्शियम सिलिकेट की टाइल्स लगाई जा रही हैं। दावा है कि यह न तो आग पकड़ती है और न ही पानी से खराब होती है। लाइटें भी फॉल सीलिंग के साथ ही होंगी। शौचालय की दीवारों को पूरी तरह टाइल्स से कवर किया जा रहा है। फर्श पर भी सुंदर टाइल्स बिछाई जा रही हैं। इसमें लगने वाली कमोड और यूरिनल नए जमाने के हैं। वॉशबेसिन सेंसर वाला है, जिसमें पानी चलाने के लिए खिलाड़ियों को टाेंटी को छूने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इंजीनियर का दावा है कि बहुत ही सुंदर शौचालय बन रहे हैं। 20 नवंबर तक पूल का कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्मार्ट सिटी योजना के तहत डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम के स्वीमिंग पूल का जीर्णोद्धार किया जा रहा है, जिसका बजट करीब तीन करोड़ रुपये का है। प्रयास यही है कि खिलाड़ियों को जो भी सुविधाएं दी जा रही हैं वह बेहतर से बेहतर हों।

- अमरेंद्र गौतम, अधिशासी अभियंता, स्मार्ट सिटी सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed