फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two thousand families of Tota Chowk area have been craving drinking water for three days.

Saharanpur News: तीन दिन से पेयजल को तरस रहे तोता चौक क्षेत्र के दो हजार परिवार

Tue, 19 Mar 2024 01:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 19 Mar 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
Two thousand families of Tota Chowk area have been craving drinking water for three days.
सहारनपुर। तोता चौक क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति सुधरने का नाम नहीं ले रही है। क्षेत्र की कॉलोनियों में फिर से पेयजल आपूर्ति प्रभावित है। तीन दिन से करीब दो हजार परिवार पानी के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। दरअसल, बीते कई दिन से भूतेश्वर मंदिर मार्ग की सड़क पर विद्युत खंभे लगाए जा रहे हैं। इसके लिए मजदूर सड़कों के किनारे सड़कों को तोड़कर खंभे लगाने के लिए ड्रिल कर रहे हैं।
विज्ञापन

ड्रिल के कारण पेयजल की पाइपलाइन कई जगह से टूट चुकी है, जिसकी वजह से तोता चौक की तीन कॉलोनियों में पानी नहीं पहुंच रहा है। स्थानीय लोगाें का कहना है कि वह तीन दिन से शिकायत कर रहे हैं। एक जगह पाइप ठीक किया जाता है इसके बाद दूसरी जगह से तोड़ दिया जाता है। ऐसे में लोगों का पेयजल के लिए हैंडपंपों या अन्य संसाधनों से पानी जुटाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की बात
--नीलकंठ विहार निवासी रामदीप बंसल का कहना है कि क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति अक्सर प्रभावित रहती है। कभी रेत आने लगता है तो कभी पानी आना पूरी तरह बंद हो जाता है। तीन दिन से पानी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--मोहित विहार निवासी नूतन गुप्ता का कहना है कि क्षेत्र में विद्युत खंभे लगाए जा रहे हैं। उनके लिए सड़कों को मशीन से ड्रिल किया जा रहा है, जिसके कारण जगह जगह से पानी की लाइन तोड़ दी गई है।
--शिवपुरी निवासी रितिक सैनी का कहना है कि नगर निगम जल कर तो वसूलता है, लेकिन पानी की आपूर्ति छह महीने भी ठीक से नहीं होती है। तीन दिन से पानी की समस्या बनी हुई है।
--बृज विहार निवासी डॉ. रवि शर्मा का कहना है कि पेयजल मनुष्य की सबसे बड़ी जरूरतों में से एक है, लेकिन नगर निगम इसी पर ध्यान नहीं दे रहा है। बीते दो साल से पानी को लेकर समस्याएं हैं।

खंभे लगाने वाली कार्यदायी संस्था ने जगह-जगह से पेयजल लाइन को तोड़ दिया है। दो जगह से ठीक कराया गया है शाम को सूचना मिली है कि एक अन्य जगह से और तोड़ दिया गया है। विभाग के पास केवल दो अवर अभियंता हैं और दोनों की ड्यूटी चुनाव में लगी है, जिसकी वजह से आपूर्ति सुचारु करने में समय लग रहा है।
- वीबी सिंह, अधिशासी अभियंता, जल कल अनुभाग, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed