{"_id":"6a480fc3ee9caebe9c03b20c","slug":"two-shops-targeted-cash-worth-125-lakh-and-goods-stolen-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-178836-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: दो दुकानों को बनाया निशाना, सवा लाख की नकदी और सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: दो दुकानों को बनाया निशाना, सवा लाख की नकदी और सामान चोरी
Sat, 04 Jul 2026 01:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 04 Jul 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
छुटमलपुर। नगर पंचायत पंचायत छुटमलपुर के देहरादून रोड स्थित दो कारोबारियों के प्रतिष्ठानों को बीती रात चोरों ने निशाना बनाया। एक घर से तो चोर कुछ नहीं ले जा सके, लेकिन दूसरे से सवा लाख रुपये की नकदी तथा ब्रांडेड कंपनियों की टोटियां चोरी कर ले गए। चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। इसमें तीन चोर सामान ले जाते दिखाई दे रहे हैं।
कस्बे में पानी की टंकी के पास मुनीष बंसल और मनोज बंसल की सरिए, सीमेंट आदि की दुकानें बगल-बगल हैं। पीछे ही दोनों के घर भी हैं। शुक्रवार तड़के करीब चार बजे चोरों ने मनोज बंसल के घर में पहुंचकर दुकान में पीछे लगा दरवाजे का कुंडा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। गल्ले में ईंट की पेमेंट के लिए रखी सवा लाख रुपये की नकदी तथा महंगी टोटियों को एक बोरी में भर कर चोर अपने साथ ले गए। जाते वक्त चोर घर के दरवाजे बाहर से बंद कर गए।
सुबह मनोज बंसल के बड़े भाई अजय बंसल उठे तो बाहर से दरवाजा बंद था। इस पर वह दूसरे रास्ते से बाहर निकले तब उन्हें चोरी का पता चला। इनके पड़ोसी मुनीष बंसल के यहां भी चोर दीवार फांद तक अंदर पहुंचे फिर उन्होंने टीन उखाड़कर अंदर दूसरी मंजिल के घर में पहुंच बनाई, लेकिन इसी दौरान जाग होने पर चोर भाग गए। सुबह व्यापारी नेताओं मांगेराम शर्मा, कविराज चौधरी, सोमपाल प्रधान, अधिवक्ता संदीप कांबोज ने पीड़ित व्यापारियों से मिल कर घटना की जानकारी ली। इसके बाद थाने पहुंच कर तहरीर दी गई।
विज्ञापन
उधर, गांव अलीपुर संभालकी निवासी किसान रामेश्वर प्रसाद ने थाने पर दी तहरीर में बताया कि चोरों ने रात उसके नलकूप से पचास मीटर केबल, पाइप आदि सामान चोरी कर लिया। जांच अधिकारी वीरेंद्र सिंह राणा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। सीसीटीवी में दिखाई दे रहे चोरों की पहचान के लिए टीम गठित कर दी गई है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।