UP: जिला कारागार में दो बंदियों की मौत, फर्जी रजिस्ट्री के जरिए करोड़ों की जमीन बेचने का था आरोप
Saharanpur News : केपी सिंह (39) पर फर्जीवाड़ा करते हुए करोड़ों की जमीन बेचने का आरोप था। केपी सिंह के खिलाफ कोतवाली सदर बाजार में रिपोर्ट दर्ज हुई थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर में जिला कारागार में बंद फर्जी रजिस्ट्री कराकर करोड़ों रुपये की जमीन बेचने के आरोपी की तबीयत खराब हो गई, उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। आरोपी दो माह पूर्व ही पुराने मामले में जमानत तुड़वाकर जेल गया था। थाना जनकपुरी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। वहीं, बीमारी के चलते एक बुजुर्ग बंदी की मौत हो गई।
नकुड़ के मोहल्ला सुजादपुरा निवासी केपी सिंह (39) पर फर्जीवाड़ा करते हुए करोड़ों की जमीन बेचने का आरोप था। केपी सिंह के खिलाफ कोतवाली सदर बाजार में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इसके अलावा देहरादून में भी धोखाधड़ी के मामले दर्ज थे। उत्तराखंड पुलिस केपी सिंह की तलाश में उसके ठिकानों पर दबिश दे रही थी। इसके बाद केपी सिंह पुराने मामले में जमानत तुड़वाकर जेल चला गया था।
वरिष्ठ जेल अधीक्षक अमीता दुबे ने बताया कि केपी सिंह दो माह से जिला कारागार में बंद था। बृहस्पतिवार की सुबह अचानक केपी सिंह के सीने में दर्द हुआ, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान केपी सिंह की मौत हो गई। वहीं, पुलिस ने केपी सिंह के परिजनों को सूचना दी। केपी सिंह का परिवार देहरादून में रहता है।
यह भी पढ़ें: इंसानियत शर्मसार: दरोगा ने वादी महिला से की ऐसी डिमांड, SP भी हैरान, लिया बड़ा एक्शन; होश उड़ा देगा ये मामला
यह भी पढ़ें: दिल दहला देने वाला हादसा: युवक के पेट में आर-पार घुसा बुग्गी का फट्टा, मौके पर ही दर्दनाक मौत, मचा कोहराम