फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two people dead in a road accident

सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत

Fri, 26 Feb 2021 10:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 10:04 PM IST
विज्ञापन
Two people dead in a road accident
सड़क हादसों में दो लोगों की मौत
विज्ञापन

सहारनपुर। महानगर में अलग-अलग जगहों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
हरियाणा के जिला यमुनानगर के बुढ़िया गांव निवासी हितेश (38) शुक्रवार को यमुनानगर में रहने वाले दोस्त मोहन के साथ बाइक पर हरिद्वार जा रहे थे। तभी थाना जनकपुरी क्षेत्र में देहरादून रोड पर टीपी नगर के सामने एक अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में हितेश व मोहन घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान हितेश की मौत हो गई।

उधर, बृहस्पतिवार की देर रात टपरी रेलवे स्टेशन के पास हरिद्वार निवासी इस्तकार देहात कोतवाली पुलिस को जख्मी हालत में पड़ा मिला, जिसे पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। इस्तकार ने पुलिस को बताया कि ट्रक की चपेट में आकर वह घायल हुआ है। हादसे के बाद चालक गाड़ी लेकर भाग गया। शुक्रवार की सुबह उपचार के दौरान इस्तकार की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed