फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two hours extra work in protest

विरोध में दो घंटे अतिरिक्त काम

Sat, 18 Jun 2016 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 18 Jun 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
 उत्तर प्रदेश ग्राम विकास महा परिषद के आह्वान पर ग्राम विकास के कर्मचारियों ने सभी विकास खंडों में अधिकारियों, लिपिकीय, स्टाफ, रोजगार सेवक एवं तकनीकी सहायक ने दो घंटे अतिरिक्त कार्य किया।
विज्ञापन


पंचायत राज विभाग द्वारा लखनऊ में दिए गए धरने के विरोध में उत्तर प्रदेश ग्राम विकास महा परिषद ने जिले के सभी 11 विकास खंडों में सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा कार्य किया गया। कर्मचारियों ने सुबह एक घंटा अतिरिक्त और शाम को एक घंटा अतिरिक्त कार्य किया।
विज्ञापन


विकास भवन में मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एवं सभी कर्मचारियों ने भी दो घंटे अतिरिक्त कार्य किया। महा परिषद के जिलाध्यक्ष अमरीश कुमार ने बताया कि संरक्षक उप विकास आयुक्त आरपी उपाध्याय, परियोजना निदेशक चंद्रशेखर, जिला विकास अधिकारी विक्रम सिंह के सहयोग से दो घंटे अतिरिक्त कार्य किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि पंचायत राज विभाग का दुर्भावना से ग्रसित होकर कोई अभियान चलाया जाएगा तो उसका पुरजोर तरीके से विरोध किया जाएगा। अपने हक और सम्मान की लड़ाई लड़ी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 शांति समिति के पदाधिकारियों ने ड्यूटी दी ः सहारनपुर। सुरक्षा शांति समिति के पदाधिकारियों ने जुमे की नमाज अदा कराने के लिए मस्जिदों में सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाने के लिए ड्यूटी दी।

समिति के अध्यक्ष डा. योगेंद्र दुधेरा ने बताया कि त्यौहार कोई भी हो किसी धर्म एवं जाति का हो, समिति के सदस्य हर समय पुलिस के साथ रहेंगे। सुरक्षा ड्यूटी में राधेश्याम राजभर, देवेंद्र कश्यप, गोपाल तोमर, अक्षय सिंह, रवि, भूरा गुर्जर, अब्दुल सत्तार, डाक्टर ईश्वर दयाल सैनी मौजूद रहे।

बिना ठेके के हो रही साइकिल स्टैंड पर वसूली ःसहारनपुर। ग्राम भोजेवाला निवासी कुर्बान ने आरोप लगाया है कि बिना किसी साइकिल, बाइक, कार स्टैंड का ठेका छोड़े ही कुछ लोगों द्वारा स्टैंड के नाम पर जमकर वसूली की जा रही है।


आरोप है कि मोबाइल रखने के नाम पर 10 रुपये अवैध रूप से वसूल किए जा रहे हैं, कार के लिए 40 रुपये, बाइक के 20 और साइकिल के 10 रुपये प्रतिदिन लिए जा रहे हैं। जेल अधिकारी किसी प्रकार का ठेका होने से इंकार कर रहे हैं। उन्होंने इस मामले में कार्रवाई करने की मांग की है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed