फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two-day meeting of the Provincial Working Committee of the Advocates Council begins

Saharanpur News: अधिवक्ता परिषद की प्रांतीय कार्य समिति की दो दिवसीय बैठक शुरू

Sun, 05 Nov 2023 12:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 05 Nov 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Two-day meeting of the Provincial Working Committee of the Advocates Council begins
सहारनपुर। अधिवक्ता परिषद ब्रज प्रांत की प्रांतीय कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक का शुभारंभ भारतमाता के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। रितिका ने वंदेमातरम गीत प्रस्तुत किया। शनिवार को मल्हीपुर रोड स्थित एक सभागार में आयोजित बैठक में क्षेत्र संगठन मंत्री हरि बोरिकर ने कहा कि अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद से तय विषयों को जिला एवं तहसील स्तर तक पहुंचाने में प्रांतीय इकाई की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। सभी कार्यकर्ताओं के पास अधिवेशन एवं बैठक का कैलेंडर होना चाहिए। राष्ट्रीय महामंत्री भरत कुमार ने संगठन को मजबूत करने के लिए सामूहिक रूप से काम करने का आह्वान किया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश राय ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति को न्याय मिलना चाहिए। इस दौरान क्षेत्रीय संयोजक चरण सिंह त्यागी, विपिन त्यागी, दुष्यंत, नरोत्तम कुमार गर्ग, राखी शर्मा, कमल, उमाशंकर, गिरीश पांडेय, चंद्रमोहन शंकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed