फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two brothers died due to electric shock after going down in the basement

Saharanpur News: बेसमेंट में उतरे दो भाइयों की करंट लगने से मौत

Thu, 01 Aug 2024 04:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 01 Aug 2024 04:24 AM IST
विज्ञापन
Two brothers died due to electric shock after going down in the basement
सरकारी अस्पताल में बिखलता पिता। संवाद
देवबंद। नगर के मोहल्ला बड़जियाउलहक में करंट की चपेट में आकर दो सगे भाइयों की मौत हो गई। दोनों भाई घर के बाहर बेसमेंट (तलघर) में बैठे कबूतर को पकड़ने के लिए नीचे उतरे थे। इसमें भरे पानी में करंट आ रहा था। जिसकी वजह से हादसा हुआ। पुलिस ने बेसमेंट के तीन मालिकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मोहल्ला बड़जियाउलहक निवासी नौशाद कुरैशी का बेटा उजैफ (14) और उमेर उर्फ सुफियान (10) बुधवार दोपहर बाद सड़क पार निर्माणाधीन बेसमेंट में भरे बरसाती पानी में पड़े मिले। लोगों ने उन्हें देखकर शोर मचा दिया। इस दौरान वहां भीड़ इकट्ठा हो गई। परिजन भी पहुंच गए और दोनों को बाहर निकाला। परिजन दोनों भाइयों को चिकित्सक के पास ले गए। चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि दोनों भाई बेसमेंट में अंदर की तरफ बैठे कबूतर पकड़ रहे थे। बेसमेंट का पानी निकालने के लिए उसमें मोटर लगाई गई थी। उसी मोटर से बेसमेंट के पानी में करंट उतर आया। करंट लगने से दोनों की मौत हो गई। उजैफ को जब बाहर निकाला गया तो उसने एक हाथ में कबूतर पकड़ा हुआ था। दोनों बच्चों के साथ-साथ कबूतर की भी मौत हुई है।
विज्ञापन

सीओ अशोक सिसोदिया और इंस्पेक्टर संजीव कुमार मौके पर पहुंचे। शुरुआती जांच में पता चला कि जिस जगह बच्चे पड़े मिले उस जमीन को एक बैंक ने लोन अदा न करने पर बंधक बनाया हुआ है। इसके मालिक द्वारा उक्त जमीन में बेसमेंट तैयार कराया जा रहा था, लेकिन बैंक की कार्रवाई के चलते कार्य को बीच में ही रोक दिया गया। नौशाद कुरैशी के पांच बेटे और एक बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कारें खड़ी होने की वजह से बच्चे गिरने का नहीं चला पता
जिस जगह हादसा हुआ। वहां हर समय गाड़ियां खड़ी रहती हैं। यदि वहां कारें न खड़ी होतीं तो बच्चों को गिरते कोई न कोई देख लेता और समय रहते उन्हें बचा लिया होता। वह कब पानी में गिरे, इसकी जानकारी किसी को हुई ही नहीं। अचानक बेसमेंट के बराबर से गली से एक व्यक्ति निकला। जिसकी नजर बच्चों पर पड़ी।

पूर्व विधायक ने जताया दुख
पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर ने दोनों बच्चों की मौत पर गहरा दुख जताया है, साथ ही उन्होंने अधिकारियों से हादसे के दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। पुंडीर ने बताया कि उन्होंने ऊर्जा मंत्री से पीड़ित परिवार की हर संभव मदद करने की मांग की है।


वर्जन

पिता नौशाद कुरैशी ने की तहरीर पर बेसमेंट मालिक वक्कार, सऊद और भुट्टू के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इसमें बताया गया है कि बच्चे खेलते समय बेसमेंट में पहुंच गए। उसमें पानी निकालने के लिए मोटर लगाई गई है। जिसकी वजह से पानी में करंट उतरा हुआ था। इसकी चपेट में आकर दोनों बच्चों की मौत हुई है।

सागर जैन, एसपी देहात, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed