फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two bikes collide in Deoband in Saharanpur two killed two injured

Saharanpur: देवबंद में दो बाइकों की भिड़ंत, दो लोगों की मौत, दो घायल

Fri, 12 Aug 2022 07:54 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 12 Aug 2022 07:54 PM IST
सार

भायला गांव निवासी नितिन बाइक पर बड़गांव से लौट रहा था। जब वह देवबंद नानौता मार्ग पर पड़ने वाले नाग देवता मंदिर के समीप पहुंचा तो सामने से गलत दिशा से आ रही बाइक से उसकी बाइक की टक्कर हो गई।

विज्ञापन
Two bikes collide in Deoband in Saharanpur two killed two injured
सड़क हादसे में दो लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देवबंद-नानौता मार्ग पर दो बाइकें टकराने पर दो लोगों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों शवों को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


भायला गांव निवासी नितिन पुत्र नरेंद्र (25) बाइक पर बड़गांव से लौट रहा था। जब वह देवबंद नानौता मार्ग पर पड़ने वाले नाग देवता मंदिर के समीप पहुंचा तो सामने से गलत दिशा से आ रही बाइक से उसकी बाइक की टक्कर हो गई। इसमें नितिन के साथ ही दूसरी बाइक पर सवार रामपुर मनिहारान के कंजौली गांव निवासी सरफराज पुत्र मो. कामिल व उसके पीछे बैठे रिश्तेदार जमील व आकिल घायल हो गए।
विज्ञापन


राहगीरों ने पुलिस को सूचना देते हुए घायलों को उपचार के लिए देवबंद के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान सरफराज और नितिन की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया है कि सरफराज चौंदाहेड़ी स्थित रिश्तेदारी से लौट रहा था। इंस्पेक्टर प्रभाकर कैंतुरा का कहना है कि तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed